डाइट रेसिपी

वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी |Mix Daliya Recipe for Weight Loss – Mitali Delicious Kitchen

वेजिटेबल दलिया विधि
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी
 
Vegetable Mix Dalia Recipe | वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की विधि – मिक्स दलिया एक प्रकार का टुटा हुआ मोटा अनाज होता है जिसमें गेहूँ, चावल, बाजरी, सफ़ेद तिल और अजवाइन होता है| जो शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाता है| मिक्स दलिया को बनाना और खाना बेहद आसान होता है | मिक्स दलिये में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई गंभीर बीमारियां जैसे की डायाबिटीज, कोलोस्ट्रोल, मोटापा को नियंत्रित रखने में और कैंसर से बचाने में हमारी मदद करता है | मिक्स दलीया पोषक तत्वों से भरपूर तो है ही पर खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगते है, तो चलिए बनाते है वेजिटेबल मिक्स दलिया|
 
Prep Time :
10 Mins
Cook Time :
10 Mins
Total Time :
20 Mins
Cuisine :
Indian
Type Of Recipe :
Break Fast
 
 
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की सामग्री :
 
मात्रा
सामग्री
1 कप
मिक्स दलिया  
1
मध्यम आकर का कटा हुआ प्याज
1
मध्यम आकर का कटा हुआ टमाटर
¼ कप
मटर 
¼ कप
फ्रेंच बिन्स
¼ कप
गाजर
2 बड़े चम्मच
केप्सिकम
1 बड़ा चम्मच
बारीक़ कटा हुआ अदरक
1 बड़ा चम्मच
बारीक़ कटा हुआ लहसुन
2
बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटी चम्मच
जीरा
चुटकी
हींग
5-6
कढ़ी पत्ता
½  छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर
½  छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
½  छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर
1  चम्मच
धनिया – जीरा पाउडर
2 बड़ा चम्मच
देशी घी या तेल
स्वादनुसार
नमक
जरुरतनुसार 
पानी
 

वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की विधि :

 
1.    एक कड़ाई या पेन मैं 1 चम्मच देशी घी या तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमे मिक्स दलीया को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें |
 
 
 
वेजिटेबल दलिया विधि
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

2.    एक कूकर में देशी घी या तेल को मध्यम आंच पर गरम करे | अब उसमे जीरा, हींग और कढ़ी पत्ता डाल के 10 सेकण्ड्स के लिए भूनें | 

 
वेजिटेबल दलिया विधि
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

3.   अब उसमें बारीक़ कटा हुआ अदरक, लहसुन और प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाये |

वेजिटेबल दलिया विधि
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

4.   जब प्याज भून जाये तब उसमें टमाटर, केप्सिकम और हरी मिर्च डालकर 1 मिनिट तक भून लें|

IMG 20190312 WA0042
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

 5.  अब उसमें हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से भून लें

IMG 20190312 WA0049
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

6.  सारी चीजें भून जाये तब उसमे मटर, फ्रेंच बिन्स और गाजर डाल के मिक्स करें

IMG 20190312 WA0050
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

7.   अब उसमे भुने हुए मिक्स दलिया डालकर सारी चीजों को अच्छे मिक्स कर के 1मिनिट के लिए पका लें

 
IMG 20190312 WA0043
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी
 
8.   अब उसमें 3 कप पानी, स्वादनुसार नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे मिक्स करे और एक उबाल आने दे|
 
IMG 20190312 WA0040
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

9.    उबाल आने के बाद कुकर को बंद करके 3-4 सिटी लगाये और कुकर को ठंडा होने के बाद खोले |

IMG 20190312 WA0044
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी
 
10.  हमारी हेल्थी और टेस्टी वेजिटेबल मिक्स दलिया तैयार है |

वेजिटेबल दलिया विधि
वेजिटेबल मिक्स दलिया बनाने की रेसिपी

 

सुझाव :

 
1.     इस रेसिपी में आप अपनी मनचाही सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो |
 
2.   इस रेसिपी को ज्यादा तीखा और मसालेदार बनाने के लिए हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट की मात्रा को दोगुनी करें |  
 
3.   भुने हुए मिक्स दलिये को आप एयर टाइट डब्बे में बंद करके 3 महीने तक उसका इस्तेमाल कर सकते हो |
 
4.   मिक्स दलिये को आप नाश्ते में, दोपहर के खाने में या फिर रात के खाने में भी बना सकते हो |
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *