Your title
सब्जीग्रेवीवाली सब्जी

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – वेज मराठा एक बहुत ही लोकप्रिय और लजीजदार सब्जी है | जिसे सब्जियों से बने टिक्की(कटलेट) या वडे को प्याज, टमाटर और काजू से बनी मसालेदार ग्रेवी में डुबोकर सर्व किया जाता है।

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

इसे आप नान, पराठे, रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं | इस रेसिपी घर पर बनाना बहुत ही आसान है | घर पर रेस्टोरंट स्टाइल वेज मराठा रेसिपी बनाने के लिए  नीचे दिए गए स्टेप को फोलो करें | यह सब्जी की रेसिपी आपको कैसी लगी यह हमें कमेंट बॉक्स मैं जरूर लिखकर भेंजे |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – अंत में मैं वेज मराठा रेसिपी की इस पोस्ट के साथ अपने अन्य सब्जी व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी। इसमें मुख्य रूप से लसूनी पालक रेसिपी, शिमला मिर्च पनीर, पनीर लबाबदार रेसिपी , रसावाला बटाटा नु शाक (गुजराती स्टाइल), पंचकुटीयु शाक रेसिपी, सेव टमाटर की सब्जी, राजमा चावल और दाल मखनी रेसिपी शामिल हैं। वेज मराठा रेसिपी (veg maratha recipe in hindi) पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |इनके अलावा मैं अपने अन्य व्यंजनों के संग्रह का भी उल्लेख करना चाहूंगी |

Preparation Time : 15 Minutes

Cooking Time : 20-25 Minutes

Cuisine : Maharashtrian

आवश्यक सामग्री :

कोफ्ते के लिए :

1½ कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
½ कप किसा हुआ गाजर
¼ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर
2 बड़े चम्मच मैदा
1 छोटी चम्मच हरी मिर्च-अदरक-लहसुन की पेस्ट
½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
¼ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
½ छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक 
तेल तलने के लिए

ग्रेवी के लिए :

1 छोटी चम्मच तेल
2 प्याज कटे हुए
½ कप बारीक़ कटे हुए
5-6 लहसुन की कलिया
½ इंच अदरक का टुकड़ा
1 बड़ी चम्मच किसा हुआ सूखा नारियल
1 बड़ी चम्मच तिल
5-6 काजू

वेज मराठा बनाने के लिए :

4-5 बड़े चम्मच तेल
½ छोटी चम्मच जीरा
चुटकी हींग
2 सुखी लाल मिर्च
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़ी चम्मच मलाई
½ छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक

वेज मराठा रेसिपी | Spicy Veg Maratha Recipe | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha | रेस्टोरंट स्टाइल वेज मराठा बनाने की विधि :

वेज मराठा के लिए कोफ्ते (कटलेट) तैयार करें :

1. सबसे पहले एक बाउल में बारीक़ कटा हुआ पत्ता गोभी, किसा हुआ गाजर और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया लें |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

2. अब उसमें हरीमिर्च-अदरक-लहसुन की पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया-जीरा पाउडर, कॉर्न फ्लौर, मैदा और नमक डालें |

3. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें | 

4. 1-2 चम्मच जितना पानी डालकर आटा गूँथकर तैयार कर लें |

5. अब गुँथे हुए आटे से छोटी-छोटी टिक्कियाँ बनाकर तैयार कर लें |

6. एक कढ़ाई या पेन में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करे और एक-एक करके कोफ्ता (कटलेट) को गरम तेल में डालें |

7. टिक्की को हल्का सुनहरा होने तक तलें |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

9. तले हुए कोफ्ते (कटलेट) को एक प्लेट में निकाले और साइड पर रखें |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

वेज मराठा के लिए ग्रेवी तैयार करें

1. सबसे पहले एक पैन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें | अब उसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालें |

2. प्याज सुनहरा होने तक भुने | अब उसमें टमाटर डालकर कुछ सेकंड के लिए भुने | 

3. अब उसमें काजू, किसा हुआ सूखा नारियल और तिल डालें |

4. सारी चीजों को अच्छे से भुनकर ठंडा होने के लिए रखें |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

5. जब भुना हुआ मसाला ठंडा हो जाये तब उसमें थोड़ा पानी डालकर मिक्सी की मदद से बारीक़ पेस्ट बनाकर तैयार करें |

वेज मराठा कैसे बनाये :

1. एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें | अब उसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च डालकर कुछ सेकन्ड के लिए भूनें |

 2. अब उसमें ग्रेवी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर मिक्स करें |

3. लगातर चम्मच से हलाते हुए मसालों को भूनें |

4. मसालों को तब तक भुने जब तक की ग्रेवी में से तेल अलग न होने लगें |

5. अब उसमें मलाई डालकर कुछ सेकंड के लिए ओर भुने |

6. भुने हुए मसलो के अंदर 3/4 कप जितना या आवश्यकतानुसार पानी डालकर 2 मिनिट के लिए ओर पकाये |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

7. गैस को बंद करे और ग्रेवी में बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालें |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

8. सब्जी को सर्व करने के लिए एक छोटी प्लेट या छोटे बाउल में पहले कोफ्ता रखें और उसके ऊपर ग्रेवी डालकर गरमा गर्म सर्व करें |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

9. स्वादिष्ट और लजीजदार वेज मराठा रेसिपी (veg maratha recipe in Hindi) बनकर तैयार है जिसे आप नान, रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें |

वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)
सुझाव :

1. आप तेल की जगह बटर या घी का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

2. सब्जी में तीखा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |

3. सब्जी में ग्रेवी गाढ़ी या पतली करने के लिए पानी की मात्रा कम या ज्यादा रखें |

4. वेज मराठा रेसीपी को ओर भी ज्यादा स्वादिष्ट और रिच बनाने के लिए क्रीम की जगह खोये का इस्तेमाल करें |

5. कोफ्ते बनाते वक्त आवश्यकता हो तो ही पानी डाले |

6. कोफ्ते को आप कम तेल में तलकर (सेलो फ्राई) भी तैयार कर सकते हो |

7. वेज मराठा रेसिपी को जब गर्मागर्म नान या पराठा के साथ परोसा जाये तो यह ओर ज्यादा लजीज लगती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *