विभिन्न

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान – गुलाब की पंखुड़ियों, मिश्री, शहद, सौंफ और इलायची पाउडर से बननेवाला गुलकंद स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होता है | गुलकंद का सेवन गर्मीयों के दिनों में करने से शरीर को ठंडक देता है |

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान

गुलकंद (घर पर बनाये गुलकंद) का इस्तेमाल पान, आइसक्रीम, कप केक आदि अन्य पकवान बनाने में भी किया जाता है | वैसे तो गुलकंद को दो तरीको से बनाया जाता है | एक पारंपरिक तरीका है जिसमें गुलाब की पंखुड़ियों, मिश्री और अन्य सामग्री को मिक्स करके उसे कड़ी धूप में 15-20 दिन रखकर बनाया जाता है | जब की दूसरा तरीका उसको तुंरत ही गैस पर पकाकर बनाया जाता है | आज मैं आपके लिए दूसरा इंस्टेंट तरीका लायी हूँ गुलकंद बनाने का, जो बहुत ही आसान है और तुरंत ही घर पर आसानी से बन जाता है |

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान – गर्मी के इस मौसम लोग कम से कम खाना पसंद करते हैं और वही खाना पसंद करते हैं जो उनके शरीर को गर्मी से राहत दिलाकर ठंडक पहुंचाए। ऐसे में गुलकंद को अपने में खानपान में शामिल कर सकते हैं। गुलकंद आपके शरीर को ठंडा बनाए रखने में भी मदद करता है। गुलकंद बच्चों से लेकर बड़ों तक की समस्याओं को दूर करता है। आइए जानते हैं गुलकंद के सेवन करने से कितने फायदे होते हैं।

गुलकंद के फायदे: Benefits of Gulkand in Hindi

1. पेट की समस्याओं से छुटकारा – गर्मी के मौसम में गुलकंद के सेवन से पेट की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है | गुलकंद के रोजाना सेवन से भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया भी सही रहती है|

2. छालों में आराम – पेट में गर्मी होने से कई बार मुंह में छाले निकलने लगते हैं| इसके अलावा गुलकंद के खाने से त्वचा से जुड़ी हुईं कई समस्याओं में फायदा होता है | अंगूर से किशमिश बनाने का सही तरीका

3. बच्चों के लिए फायदेमंद– गुलकंद बच्चों की सेहत के लिए बहुत असरकारक होता है| गर्मी में बच्चों को पेट की बीमारी से गुलकंद बचाता है|

4. पसीने से छुटाकारा – गर्मी में शरीर में खूब पसीना आता है और इसके कारण बदबू आती है। गुलकंद पसीना आने की समस्या में भी लाभकारी होता है। इसके अलावा गुलकंद शरीर से विषैले पदार्थों को निकलाने मे मदद करता है।

5. आंखों में फायदा – गुलकंद खाना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुलकंद के सेवन से आंखों में जलन से लेकर मोतियाबिंद तक की समस्यों में असरकारक होता है। गुलकंद आखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

6. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद – गर्भवती महिलाएं के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। प्रेगनेंसी में अगर कब्ज की शिकायत हो तो इसे खाने से बहुत जल्दी छुटकारा मिलता है।

7. ग्लोइंग फेस – रोजाना गुलकंद खाने से फेस ग्लो करने लगता है क्योंकि यह ब्लड साफ करने में मदद करता है। इससे स्‍किन प्रॉब्‍लम जैसे, ब्‍लैकहेड्स, एक्‍ने और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।

गुलकंद (इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी) खाने के नुकसान – Side Effects of Gulkand in Hindi

गुलकंद के फायदे की तरह ही इसके साथ कुछ नुकसान भी जुड़े हुए हैं, जो कि इस तरह से हैं।

1. शुगर के मरीज गुलकंद का सेवन ना करें। इसे खाने से शरीर में शुगर का स्तर और बढ़ सकता है।

2. जिन लोगों को गुलाब के फूल से एलर्जी हो जाती है वो लोग भी इसका सेवन ना करें।

3. गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से खांसी

और जुकाम की शिकायत हो सकती है। कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी

गुलकंद के फायदे और नुकसान पढ़ने के बाद आप इसका सेवन आज से ही करना शुरू कर दें।

(इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी) गुलकंद खाने का तरीका – How To Eat Gulkand in Hindi

गुलकंद को निम्न प्रकार से खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

1. गुलकंद को ब्रेड के साथ खाने में इस्तेमाल किया जाता है।

2. गुलकंद को दूध के साथ उबालकर पीने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. गुलकंद को सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है।

4. गर्मियों में गुलकंद को पानी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. गुलकंद को लड्डू के रूप में भी खाया जा सकता है।

कब खाएं : इसे सुबह और शाम के नाश्ते में खाया जा सकता है।

अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो रात को सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं।

कितना खाएं : दिनभर में एक से दो बार, 1-2 चम्मच गुलकंद को खाया जा सकता है।

आइए, अब जानते हैं कि गुलकंद को घर में किस तरह से बनाया जा सकता है।

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 5-10 Minutes

Cuisine: Indian Recipe

आवश्यक सामग्री :
1 कप गुलाब की पंखुड़ियां
3 बड़े चम्मच पीसी हुई मिश्री (खडी साखर)
1 छोटी चम्मच सौंफ पाउडर
2 बड़ी चम्मच शहद 
½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान | गुलकंद बनाने का तरीका (स्टेप बाय स्टेप फोटो)

1. सबसे पहले ताजा गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धो कर

एक कपडे पर 30 मिनिट के लिए फैलाकर उसे सूखा दें | मिनटों में बनाए मार्किट जैसे चोको चिप्स

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी गुलकंद के फायदे और नुकसान1

2. अब एक पेन में गुलाब की पंखुड़ियां और मिश्री लें और उसे हाथ की मदद से मैश कर लें | 

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी गुलकंद के फायदे और नुकसान2

3. मैश की हुई पंखुड़ियों के अंदर सौंफ पाउडर, इलायची पाउडर

और शहद डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान

4. गैस ऑन करें और लगातर चम्मच से चलाते हुए मिश्री अच्छे पिघल न दे

उसमें कम से कम 2-3 मिनिट का समय लगेंगा |

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान

5. जब मिश्री अच्छे से पिघल जाये तब गैस को बंद करे और गुलकन्द को ठंडा होने दें |

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान

6. जब गुलकंद अच्छे से ठंडा हो जाये तब उसे साफ सूतरे एक काच के जार में स्टोर करके रखें |

7. हमारा बेहद ही स्वादिष्ट और सेहतमंद इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी

(Homemade instant Gulkand recipe in Hindi) तैयार है | 

इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी | गुलकंद बनाने की विधि | Homemade instant Gulkand recipe in Hindi | गुलकंद के फायदे और नुकसान
सुझाव:

1. घर पर गुलकंद बनाने के लिए आप मिश्री की जगह चीनी या गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते है |   

2. शहद की जगह आप ग्लिसीरीन का भी इस्तेमाल कर सकते है |

3. इंस्टेंट गुलकंद रेसिपी को आप साफ सुतरी जार में 1 साल तक स्टोर करके रख सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *