स्ट्रीट फ़ूड स्नैक्सस्नेक्स

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा रेसिपी

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | बटाटा पोहा रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ – आलू पोहा रेसिपी एक बेहद ही आम भारतीय रेसिपी है | जिसे भारत में कई तरहों से बनाई जाती है। यह आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी आम तौर पर उत्तर कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना में परोसी जाती है। जिसे पोहा में आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, निम्बू और चीनी डालकर बनाया जाता है | इस रेसिपी की खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है | यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट और हैल्दी है | जब भी कुछ झटपट नाश्ता बनाना हो तो आप बटाटा पोहा की यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाईये |

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 10 Minutes

Cuisine: Maharashtrian Recipe

आवश्यक सामग्री :

2 कप पोहा  
2 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने
¼ छोटी चम्मच से भी कम हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
2 छोटी चम्मच चीनी 
½ छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा या स्वादानुसार नमक
2-3 बड़ी चम्मच तेल
½ छोटी चम्मच राइ
½ छोटी चम्मच जीरा
चुटकी हींग
10-12 कढ़ी पत्ता
2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 मध्यम आकर का बारीक़ कटा हुआ प्याज
1 मध्यम आकर का बारीक़ कटा हुआ आलू
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया  

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kanda poha | बटाटा पोहा रेसिपी | आलू पोहा बनाने की विधि :

1. सबसे पहले पोहा को एक बाउल में लेकर 2-3 बार पानी से अच्छे से धो लें और उसे एक छन्नी में निकालकर 5 मिनिट के लिए साइड पर रखें, जिससे की वह अच्छे से फूल जायें | 

2. 5 मिनिट बाद पोहे के फूलने पर इन्हें टोस कीजिए |

Aloo Poha Recipe 9 1

3. एक कड़ाई या पेन में तेल को गर्म करें और उसमें राइ, जीरा, हींग, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च डालकर तड़का लगाए |

Aloo Poha Recipe 1

4. अब उसमें कच्ची मूंगफली डालकर 1 मिनिट तक भूनें | भाप में पके एकदम सॉफ्ट इंदौरी पोहे

Aloo Poha Recipe 2

5. जब मूंगफली भून जाये तब उसमें प्याज डालकर प्याज को हल्का सुनहरा होने तक पकाये |

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा

6. जब प्याज भून जाये तब उसमें आलू डालें | कॉर्न चीज़ सैंडविच

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा

7. आलू को 5-7 मिनिट के लिए ढंककर पकाये |

Aloo Poha Recipe 8

8. 5-7 मिनिट बाद ढँककन को खोले और जब आलू पक जाये तब उसमें हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें | 

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा

9. अब उसमें पोहा, नींबू का रस, चीनी और नमक डालें |

Aloo Poha Recipe 11

10. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करे और उसे 5 मिनिट के लिए ढंककर पकाये |

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा

11. 5 मिनिट बाद ढंकन को खोले और गैस को बंद करें | उसमें हरा धनिया डालकर मिक्स करें |

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा

12. स्वादिष्ट और सेहतमंद आलू पोहा रेसिपी (Aloo Poha Recipe In Hindi) तैयार है | जिसे आप सुबह के या शाम के नाश्ते में बनाकर खा सकते हो |

आलू पोहा रेसिपी | aloo poha recipe in hindi | aloo kandha poha | बटाटा पोहा

सुझाव :

1. पोहे में बहुत ज्यादा पानी ना डालें, वरना वे चिपचिपे और गिलगिले हो जायेंगे | पानी सिर्फ इतना होना चाहिए कि पोहा बस भीग सके|

2. पोहे के तड़के लिए अगर आप कम तेल पसंद करते हैं तो कम तेल डालें |

3. हरी मिर्च की मात्रा आप अपनी पसंदानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं|

4. अगर बच्चों के लिए पोहे बना रहे हैं, तो मिर्च हटा भी सकते हैं|

5. पोहे को ज्यादा चटपटा बनाने के लिए उसमें भुजिया सेव और तीखी बूंदी का इस्तेमाल करें |

6. सुबह के नाश्ते के लिए आलू पोहा झटपट से बन जानेवाली एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *