लाल चौली दाल का ढोकला रेसिपी | Red Chawli Dal Dhokla Recipe in Hindi
ज्यादातर हम चना दाल, चावल दाल या मूँग दाल का ढोकला बनाते है, पर आज में आपके लिए लाल चौली दाल का ढोकला की रेसिपी (Red Chawli Dal Dhokla Recipe in Hindi) लायी हुई जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है | बिना फरमेन्ट के बना लाल चौली दाल का यह ढोकला स्वादिष्ट तो है ही साथ में हेल्थी भी है | यह ढोकला बनाने के लिए रातभर भिगोई हुई चौली दाल के अंदर हरी मिर्च, अदरक और हरे प्याज का इस्तेमाल किया जाता है | अगर आपको लाल चौली दाल स्वाद पसंद है तो यह सुबह के नाश्ते के लिए आसानी से और बहुत ही कम सामग्री में बन जानेवाला एक हेल्थी नाश्ता है | तो चलिए बनाते लाल चौली दाल का ढोकला रेसिपी |
Preparation Time: 7-8 Hours
Cooking Time: 15-20 Minutes
Cuisine: Gujarati (Indian)
आवश्यक सामग्री :
2 कप लाल चौली की दाल (Red Cowpeas) |
10-12 हरी मिर्च |
1 इंच अदरक का टुकड़ा |
1 कप बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज |
½ छोटी चम्मच खाने का सोडा |
3 बड़े चम्मच तेल |
3 बड़े चम्मच गर्म पानी + आवश्यकतानुसार पानी |
लाल मिर्च पाउडर ढोकला पर छिड़कने के लिए |
स्वादनुसार नमक |
Red Chawli Dal Dhokla Recipe (लाल चौली दाल का ढोकला) रेसिपी बनाने की विधि :
1. एक बड़े बाउल में लाल चौली की दाल को अच्छे से धो कर 7-8 या रातभर भिगोकर रखें |
2. जब दाल अच्छे से भीग जाये तब उसे 4-5 धो कर उसका छिलका निकाल लें |गुजराती लसनियाँ ढोकला रेसिपी
3. एक मिक्सी जार में भिगोई और छिलका निकाली हुई दाल के अंदर हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक़ पीस लें |
4. दाल को 2 मिनिट के अच्छे से फेटे जिससे की वह फूलकर हल्की हो जाये |
5. एक कटोरी में 3 बड़े चम्मच गर्म पानी, 3 बड़े चम्मच तेल और 1/2 छोटी चम्मच खाने का
सोडा डालकर मिक्स करे | (ऐसा करने से सोडा अच्छे से एक्टिवेट हो जायेगा)
6.बैटर के अंदर हरा प्याज, खाने के सोडा का मिश्रण और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |
7. इडली कुकर के अंदर 1-2 गिलास पानी डालकर कुकर को मध्यम आँच पर गरम करने के लिए रख दे |
अब इडली कुकर की थाली को तेल से चिकना करें और उसमे बैटर डाले |
बैटर से भरी हुई थाली के ऊपर लाल मिर्च छिड़के |
थाली को कुकर के अंदर रखकर 10 से 15 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर पकने के लिए रखे |
8. थाली को कुकर में से बहार निकाले और कुछ मिनिट के लिए ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से ढ़ोकलो को टुकड़ो में काट लें |
9. सॉफ्ट और स्पोंजी लाल चौली दाल का ढोकला (Red Chawli Dal Dhokla Recipe in Hindi) तैयार है | जिसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ सुबह या शाम के नाश्ते में सर्व कर सकते हो |
सुझाव :
1. ढ़ोकले कम या ज्यादा तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा रखें |
2. ढोकले का बैटर न ही ज्यादा पतला कर नहीं ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए |
3. हो सके तो ढोकले में हरे प्याज का ही इस्तेमाल करें |
4. हो सके तो ढोकले को गरमा गर्म ही परोसे |