चाइनीज रेसिपीसूप

मनचाऊ सूप रेसिपी | manchow soup in hindi | वेज मंचोव सूप | वेजिटेबल मनचाऊ सूप

मनचाऊ सूप रेसिपी | manchow soup in hindi | वेज मंचोव सूप | वेजिटेबल मनचाऊ सूप | Restaurant style manchow soup recipe

मनचाऊ सूप रेसिपी | manchow soup in hindi | वेज मंचोव सूप | वेजिटेबल मनचाऊ सूप | Restaurant style manchow soup recipe – अदरक और लहसुन के स्वाद से बना यह मनचाऊ सूप एक इंडो चाइनीज़ सूप की रेसिपी है | जो सभी का पसंदीदा सूप है |  ताजी सब्जियों और सॉस से बना यह सूप जिसे फ्राइड नूडल्स से साथ परोसा जाता है |  यह एक आसान और सरल सूप की रेसिपी जिसे आप शाम की हल्की सी भूख के लिए तुरंत ही बनाकर तैयार कर सकते हो |  स्वादिष्ट मनचाऊ सूप की रेसिपी को घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करें और आपके अनुभव हमारे साथ शेयर करें |

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 15 Minutes

Cuisine: Indo Chinese Recipe

आवश्यक सामग्री :

1-2 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक
3 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च     
½ कप बारीक़ कटी हुई सब्जी (प्याज, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च)
½ कप बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज 
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई हरी लहसुन    
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस
2 बड़े चम्मच रेड चिली सॉस
1 बड़ी चम्मच सोया सॉस
½ बड़ी चम्मच विनेगर
1 छोटी चम्मच चीनी
1 चुटकी अजीनो मोटो (MSG) 
1½ बड़ी चम्मच कॉर्न फलोर + 2 बड़े चम्मच पानी
4 कप पानी
स्वादनुसार नमक  
फ्राइड नूडल्स (परोसने के लिए)

मनचाऊ सूप रेसिपी | manchow soup in hindi | वेज मंचोव सूप | वेजिटेबल मनचाऊ सूप | Restaurant style manchow soup recipe

विधि :

1. एक बड़ी कड़ाई तेल को गर्म करें | गैस की आंच को तेज करें और उसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर 10 सेकण्ड्स के पकाये | क्रिस्पी फ्राइड नूडल्स रेसिपी

IMG 20201208 215825

2. तुरंत ही मिक्स सब्जीयां और हरी प्याज डालकर 30 सेकंड के लिए पकाये |

IMG 20201208 215951

3. जब सब्जियां थोड़ी पक जाये तब उसमें 4 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाये | तब तक उबालें जब तक सभी स्वाद अच्छी तरह से अवशोषित न हो जाएं।

IMG 20201208 220202

4. अब उसमें रेड चिली सॉस, टोमेटो सॉस, सोया सॉस, विनेगर, काली मिर्च पाउडर, चीनी, अजीनो मोटो (MSG) और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें | वेज हक्का नूडल्स रेसिपी

मनचाऊ सूप रेसिपी | manchow soup in hindi | वेज मंचोव सूप | वेजिटेबल मनचाऊ सूप | Restaurant style manchow soup recipe

5. कॉर्न फ्लोर पानी का मिश्रण डालकर 2-3 मिनीट के लिए पकाये |

IMG 20201208 220449

6. बहुत ही टेस्टी और लाजवाब वेज मंचोव सूप रेसिपी तैयार है, उस पर हरा धनिया और हरी लहसुन डालकर मिक्स करें और फ्राइड नूडल्स के साथ परोसे | चायनीज फ्राइड राइस

मनचाऊ सूप रेसिपी | manchow soup in hindi | वेज मंचोव सूप | वेजिटेबल मनचाऊ सूप | Restaurant style manchow soup recipe

सुझाव :

1. इस सूप में आप अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल करें |

2. यह रेसिपी को ज्यादा या कम तीखा बनाने के लिए आप हरी मिर्च और रेड चिली सॉस की मात्रा को आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा करें |

3. अगर इस रेसिपी को आप पारंपरिक रूप से बनाना चाहते हो तो ही अजीनो मोटो (MSG) का इस्तेमाल करें अन्यथा न करें |

4. बढ़िया स्वाद के लिए पानी की जगह वेज स्टॉक का इस्तेमाल करें।

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *