चटपटी चाट रेसिपी

Pani puri aloo masala Recipe | पानी पूरी का मसाला कैसे बनाते है ? | Panipuri ka masala

Pani puri aloo masala Recipe | पानी पूरी का मसाला कैसे बनाते है ? | Panipuri ka masala | पानी पूरी का मसाला

Pani puri aloo masala – पानी पूरी की रेसिपी में पानीपुरी का पानी जितना टेस्टी होता है, उसे भी ज्यादा टेस्टी आलू का मसाला होता है | बिना आलू मसाले के पानी पूरी खाने का मजा ही नहीं आता | तो आज में आपके लिए लायी हूँ पानी पूरी का आलू मसाला की रेसिपी | यह मसाला तीखा, चटपटा और बेहद ही स्वादिष्ट होता है, जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है | आलू मसाला बनाने के लिए उसमें उबले हुए आलू, उबले हुए काले चने, तोड़ी हुई पानी पूरी की पूरी और कुछ भारतीय मसाले डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके बनाया जाता है | अगर आप चटपटी पानी पूरी खाने के शौकीन है और आपका आलू मसाला अच्छे से नहीं बनता तो नीचे दिए गए सामग्री और सुझावो को फॉलो करे |

कई लोग पानी पूरी को आलू और मटर से बने रगड़े के साथ भी खाना पसंद करते है | अगर आपको रगड़े वाली पानीपूरी पसंद है और आपको रगड़ा बनाना नहीं आता तो जानिए कैसे बनाते है रगड़ा की रेसीपी |

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Indian Street Food Recipe

आवश्यक सामग्री :

4-5 उबले हुए आलू
¼ कप उबले हुए काले चने
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच काला नमक
स्वादनुसार नमक
2 बड़ी चम्मच धनिया-पुदीना का पेस्ट
4-5 गोलगप्पा पूरी हाथों से तोड़ी हुई

Pani puri aloo masala (पानी पूरी आलू मसाला कैसे बनाते है) बनाने की विधि :

1. सबसे पहले आलू मसाला के लिए दी गयी सामग्री को एक बाउल में लें |

IMG 20200630 151354 1

2. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें | हमारा पानी पूरी का आलू मसाला तैयार है |

Pani puri aloo masala Recipe | पानी पूरी का मसाला कैसे बनाते है ? | Panipuri ka masala | पानी पूरी का मसाला

सुझाव :

1. आलू मसाले के साथ प्याज, उबले हुए मुंग या फिर सेव भी डाल सकते हो |

2. आलू के मसाले को अच्छे से मिक्स करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *