रगड़ा पेटिस बनाने की आसान रेसिपी | Ragda Patties Recipe

चटपटी और बेहद ही स्वादिष्ट रगड़ा पेटिस (Ragda Patties Recipe in Hindi) एक ऐसी चाट है, जिसे शायद ही किसी न चखी हो | आलू की पेटिस के ऊपर रगड़ा, हरी चटनी, मीठी चटनी, प्याज, टमाटर, कच्चा आम और सेव से गार्निश करके परोसा जाता है | जिसे आप कोई पार्टी के लिए, शाम के नाश्ते में या कभी भी बनाकर उसका मजा ले सकते हो |
Preparation Time: 20 Minutes
Cooking Time: 30 Minutes
Cuisine: Indian Chaat Recipe
आवश्यक सामग्री :
रगड़ा के लिए :
1 कप सफेद मटर |
2 बड़े चम्मच तेल |
½ छोटी चम्मच जीरा |
चुटकी हींग |
1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च |
1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट |
2 बड़े चम्मच हरा धनिया |
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर |
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर |
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर |
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर |
1 छोटी चम्मच नींबू का रस |
स्वादनुसार नमक |
आलू पेटिस के लिए:
4 उबले और कद्दूकस किये हुए आलू |
½ कप पोहा भिगोया हुआ |
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर |
2-3 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स |
2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई |
1 बड़ी चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट |
¼ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर |
½ छोटी चम्मच चाट मसाला पाउडर |
¼ कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया |
1 छोटी चम्मच नींबू का रस |
स्वादनुसार नमक |
सेकने के लिए तेल |
रगड़ा पेटिस के लिए :
4 पेटिस |
2-3 बड़े चम्मच रगड़ा |
पुदीने की चटनी (आवश्यकता अनुसार) |
ईमली की मीठी चटनी (आवश्यकता अनुसार) |
1 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ प्याज |
2 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ टमाटर |
1 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ कच्चा आम |
1 बड़ी चम्मच अनारदाना |
2 बड़ी चम्मच बारीक़ सेव |
1 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया |
चाट मसाला (चाट पर छिड़कने के लिए) |
Ragda Patties Recipe in Hindi (रगड़ा पटिस) बनाने की विधि :
रगड़ा के लिए:
1. सबसे पहले सफेद मटर को अच्छे से धो कर उसे 6-8 घंटे या रातभर के लिए भिगोने के लिए रखें |

2. कुकर में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें | अब उसमें जीरा और हींग डालकर जीरे को चटकने दे |

3. जब जीरा चटक जाये तब उसमें अदरक-लहसुन की पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर भून लें | रगड़ा चाट रेसिपी

4. भुने हुए मसालों के अंदर भिगोये हुए सफेद मटर, नमक और 3 कप पानी डालकर कुकर को बंद करके 3-4 सिटी आने दे |

5. 3-4 सिटी आने के बाद कुकर को ठंडा होने के बाद खोले और मैशर की मदद से रगड़े को थोड़ा मैश कर लें |

6. रगड़े को 2 मिनिट ओर पकाये और हरे धनिये से गार्निश करें | हमारा रगड़ा तैयार है चाट बनाने के लिए |दही पूरी रेसिपी

आलू पेटिस के लिए:
1. एक बाउल में कद्दूकस किये हुए आलू के अंदर पोहा, हरीमिर्च, अदरक-लहसुन की पेस्ट, नींबू का रस, हरा धनिया, चाट मसाला और आमचूर पाउडर डालें |

2. अब उसमें कॉर्न फ्लोर, ब्रेड क्रम्ब्स और स्वादनुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

3. हाथों को तेल से चिकना करें | आलू के मिश्रण को एक समान हिस्सों मैं बाटकर प्रत्येक हिस्से को चपटा टिक्की (पेटिस) का आकर दे |

4. एक नॉन स्टिक तवे में 2 बड़े चम्मच तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें | उसके ऊपर 7-8 पेटिस रखें और पेटिस की नीचे की सतह को सुनहरा होने तक सेकें | दही भल्ले (दही वड़ा) रेसिपी

5. पेटिस को पलटे और दूसरी ओर भी सुनहरा होने तक सेक लें | ऐसे ही सारी पेटिस सेंक लें |

नोंध:
1. सभी चटनी (पुदीने की चटनी और ईमली की मीठी चटनी) की रेसिपी का पालन करके चटनियाँ बना लें |
2. चाट बनाने से पहले सभी सामग्री तैयार कर लें और एक साथ रखें |
रगड़ा पटिस के लिए:
1. सबसे पहले एक गहरी प्लेट लें और उसमें आलू पेटिस रखें | पेटिस के ऊपर रगड़ा डालें |

2.अब उसके ऊपर पुदीने की चटनी और ईमली की मीठी चटनी डालें |

3.उसके ऊपर प्याज, टमाटर और कच्चा आम रख के चाट मसाला छिड़के |

4. अब सेव, अनारदाना और हरे धनिये से गार्निश करें|

5. चटपटी और बेहद ही लाजवाब रगड़ा पेटिस (Ragda Patties Recipe in Hindi) परोसने के लिए तैयार है | इसे तुरंत ही परोसे और चटपटी चाट का मजा लें |

सुझाव :
1. रगड़ा और चटनी की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |
2. विविधता के लिए टिक्की में उबले सफेद मटर का मसाला भरके टिक्की बनाये |
3. अगर आपको रगड़ा पेटिस में दही पसंद है तो रगड़ा पेटिस परोसते वक्त उसमें दही भी डालें |
4. रगड़ा और पेटिस को आप पहले से ही तैयार करके रख सकते हो | परोसने के वक्त रगड़े को गर्म करे और परोसे |