मिठाई

मोहनथाल | गुजराती मोहनथाल | दानेदार मोहनथाल बनाने की रेसिपी | Mohanthal Recipe

Mohanthal Recipe in Hindi | मोहनथाल | गुजराती मोहनथाल | दानेदार मोहनथाल बनाने की विधि मोहनथाल बेसन, खोया और ड्राईफ्रूट्स से बनने वाली एक पारंपरिक गुजराती मिठाई है | यह मिठाई भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय मिठाई है,  इसलिए इसे मोहनथाल के नाम से जाना जाता है | मोहनथाल खासकर त्यौहार और खास मौके पर बनाया जाता है | बेसन से बनी यह शाही मिठाई सभी उम्र के लोगों को बेहद ही पसंद आती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is IMG_20201223_153212.jpg

मोहनथाल दो तरह के बनाये जाते है | 1. स्पून मोहनथाल और 2. पीसीस मोहनथाल | मोहनथाल को दानेदार बनाने के लिए बेसन मैं दूध और घी को मिलाकर बेसन को हाथों से अच्छे से मिक्स करके उसे एक जगह दबाकर आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देते है| इस प्रोसेस को “ढाबो देना ” कहते है | जिससे मोहनथाल दानेदार और बेहद ही स्वादिष्ट बनता है | आज हम यह पिसीस मोहनथाल की रेसिपी (Mohanthal Recipe in Hindi) बनाने जा रहे है |

आवश्यक सामग्री :

500 ग्राम दरदरा बेसन
100 ग्राम + 400 ग्राम घी
200 ग्राम खोया
400 ग्राम चीनी
100 ग्राम + 1 कप दूध  
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटी चम्मच चिरौंजी
2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ पिस्ता

Preparation:  30 Minutes

Cooking Time: 30 Minutes

Cuisine:  Traditional Gujarati Sweets 

Mohanthal Recipe in Hindi | मोहनथाल | गुजराती मोहनथाल | दानेदार मोहनथाल बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में छन्नी की मदद से बेसन के आटे को छान लें |

Mohanthal Recipe in Hindi

2. अब बेसन के अंदर 100 ग्राम पिघला हुआ घी और 100 ग्राम गुनगुना गरम दूध डाले | हरे नारियल की बर्फी

Mohanthal 2

3. सारी चीजों को हाथों से अच्छे से मसल-मसल कर मिक्स करें |

Mohanthal Recipe in Hindi

4. सारे आटे को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे एक जगह इक्क्ठा करके उसे थोड़ा दबाकर ढंकन से ढंकर आधे घंटे के लिए साइड पे रखे |

Mohanthal 4

5. आधे घंटे के बाद गेहूं छानने की छन्नी से छान ले |खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी

Mohanthal Recipe in Hindi

6. अब एक कड़ाई में घी को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें छाना हुआ बेसन डाले और लगातर चम्मच से हिलाते हुए बेसन को भूनें |

Mohanthal 6

7. 10-12 मिनिट के बाद बेसन थोड़ा हल्का हो जायेगा | चम्मच से लगातर हिलाते हुए बेसन को तब तक पकाये जब तक बेसन डार्क ब्राउन कलर का न हो जाये | मिल्क पाउडर से बनाए खोया

Mohanthal Recipe in Hindi

8. अब उसमें किसा हुआ खोया, इलायची और दूध डालकर सारी चीजों को मिक्स करके लगातर चम्मच से चलाते हुए 2 मिनिट तक पकाये और साइड पे रखें |

Mohanthal 8

9. अब एक दूसरे पेन या कड़ाई में चीनी और चीनी दुबे उतना ही पानी डाले | खजूर बिस्किट रोल

Mohanthal Recipe in Hindi

10. चम्मच से लगातार चलाते हुए 2 तार की चासनी बना लें | (जिससे बनाने के आपको 10-12 मिनिट लगेगे)

Mohanthal 11

11. गरम चासनी को भुने हुए बेसन में डाले और 10 मिनिट के लिए लगातर चम्मच से हिलाये जिससे की वह बेसन के साथ अच्छे से मिक्स हो जाये और जमने की कंसल्टैंसी में आ जाये |

Mohanthal Recipe in Hindi

12. अब एक थाली में बटर पेपर रखे या थाली को घी से चिकना करें |

13. मिश्रण को थाली में डाले और थाली में अच्छे से फैला ले |  

Mohanthal 13

14. अब उसमे काजू, बादाम, पिस्ता और चिरौंजी डालकर मोहनथाल को 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए |

Mohanthal Recipe in Hindi

15. 1 या 2 घंटे के बाद मोहनथाल को चाकू की मदद से मनचाहे आकर में कट कर ले |

Mohanthal 15

16. हमारा दानेदार और स्वादिष्ट गुजराती मोहनथाल (Mohanthal Recipe in Hindi) तैयार है |

IMG 20201223 153527

सुझाव :

1. गुजराती मोहनथाल (Mohanthal Recipe in Hindi) आप बिना खोये का भी बना सकते है, पर खोया डालने से मोहनथाल सॉफ्ट और टेस्टी बनता है |

2. मोहनथाल के अच्छे कलर के लिए आप पीला फ़ूड कलर का इस्तेमाल कर सकते है |

3. मोहनथाल बनाने के लिए आप बारीक़ बेसन का इस्तेमाल कर सकते है, पर मोहनथाल के अच्छे स्वाद के लिए दरदरा बेसन का ही इस्तेमाल करे |

4. स्पून मोहनथाल बनाने के लिए 1/2 तार की ही चासनी बनाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *