किड्स रेसिपीस्नेक्स

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe – इडली पोडी दक्षिण भारतीय राज्यों में विशेष रूप से तमिलनाडु और आंध्र का लोकप्रिय नाश्ता है | पोडी एक सूखी चटनी या मसाला है | पोडी मसाला आमतौर पर इडली और डोसा जैसे दक्षिण भारतीय नाश्ते के लिए साइड डिश के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मसाला है। यह आमतौर पर चना दाल, उड़द दाल, लाल मिर्च और तिल के बीज के साथ तैयार किया जाता है |

इडली पोडी बनाने के लिए इडली के ऊपर पोडी मसाला छिड़ककर घी में भूनकर तैयार किया जाता है। यह रेसिपी आमतौर पर सुबह के नाश्ते के लिए कई दक्षिण भारतीय रेस्तरां में बनाया और परोसा भी जाता है, लेकिन कई घरों में भी यह डिश को बनाया जाता है। मिल्‍गई पोडी रेसिपी को गरम उबले चावल के साथ नारियल के तेल या घी के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 10 Minutes

Cuisine: South Indian (Tamil)

आवश्यक सामग्री :

पोडी मसाला :

2 बड़े चम्मच तिल
2 बड़े चम्मच चना दाल
¼ कप उड़द दाल
10-12 सुखी साबुत लाल मिर्च पाउडर
12-15 कढ़ी पत्ता
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच हींग
स्वादनुसार या ½ छोटी चम्मच नमक

अन्य सामग्री:

4-5 इडली
1-2 चम्मच पोडी मसाला
1 बड़ी चम्मच घी

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe

विधि:

1. सबसे पहले एक पेन या कढ़ाई में धीमी आंच पर तिल को 2 मिनिट के लिए भूनें और उसे एक प्लेट में निकाल लें |

IMG 20200910 105300

2. अब उसी कड़ाई या पेन में सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर 2 मिनिट के लिए भूने और एक प्लेट में निकाल लें |

सुबह का हेल्दी नाश्ता रेसिपी

IMG 20200910 105348

3. अब उसी पेन या कड़ाई में चना दाल और उड़द दाल को हल्का सुनहरा होने तक भुने |

पनीर खीर रेसिपी

IMG 20200910 105543

4. भुनी हुई सारी चीजों को ठंडा होने के लिए रखें |

IMG 20200910 105651

5. अब एक मिक्सी जार के अंदर भुने हुए मसाले, दाले, हल्दी पाउडर, हींग और नमक डालकर दरदरा पीस लें | (न ज्यादा बारीक़ और न ही ज्यादा दरदरा)

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe

6. एक पेन में घी को मध्यम आंच पर गर्म करे और इडली को घी में थोड़ा भून लें |  

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe

7. भूनी हुई इडली के ऊपर पोडी मसाला छिड़के और दोनों साइड से इडली को अच्छे से भून लें |           

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe

8. बेहद ही स्वादिष्ट इडली पोडी बनकर तैयार है | जिसे आप हरे नारियल की चटनी और वेजिटेबल सांभर के साथ परोस सकते हो और बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हो |

इडली पोडी रेसिपी | idli podi recipe in Hindi | milagai podi recipe | idli milagai podi | gunpowder recipe

सुझाव :

1. तिल की जगह आप मूंगफली, बादाम और अलसी के बीज का भी इस्तेमाल कर सकते है |

2. ओर अच्छे टेस्ट के लिए आप इसमें सूखा नारियल और लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

3. इस रेसिपी में आप लाल मिर्च की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

4. कम तीखा और अच्छे कलर के लिए कश्मीरी लाल मिर्च का प्रयोग करें |   

5. साबुत लाल मिर्च की जगह आप लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है |

6. अगर आप ज्यादा समय के लिए मसालों को स्टोर कर रहे तो उसे तेल में न भूनें और उसमें सूखा नारियल और लहसुन का भी इस्तेमाल न करें |

7. मैंने जो पोडी (गन पाउडर) की रेसिपी बताई है उसे आप लम्बे समय के लिए स्टोर कर सकते है |

8. यह मसाले का इस्तेमाल आप इडली, डोसा, उपमा और उबले हुए चावल के साथ भी कर सकते हो |

9. कई इस रेसिपी में गुड़ और इमली का भी इस्तेमाल करते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *