त्यौहार की रेसिपीमिठाईहलवा

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

Pomegranate Halwa Recipe in Hindi – अनार के ज्यूस से बना यह अनार का हलवा एक बेहद ही स्वादिष्ट स्वीट डिश है | जिसे बनाने के लिए अनार का ज्यूस, कॉर्न फ्लोर और सुगर सिरप का इस्तेमाल किया जाता है | आप इस रेसिपी को त्यौहार पर या किसी भी खास मौके के लिए बना सकते है |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 30 Minutes

Cuisine: Indian Sweet Dish

आवश्यक सामग्री :

सुगर सिरप के लिए :

1 ½ कप चीनी
¾ कप पानी
1 छोटी चम्मच नींबू का रस

हलवा के लिए :

½ कप कॉर्न फ्लोर
½ कप अनार का ज्यूस 
1 कप पानी
2 बूँद लाल फ़ूड कलर (वैकल्पिक)
5-6 काजू-बादाम (घी में भुने हुए) + काजू-बादाम सजावट के लिए
4-5 इलायची कुटी हुई
2-3 बड़े चम्मच घी

अनार का हलवा (Pomegranate Halwa Recipe in Hindi) बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक पेन या कड़ाई में चीनी, पानी और निम्बू का रस डालकर चिपचिपी चासनी तैयार कर लें | (बिना तार की चासनी)

IMG 20200731 231532

2. चासनी को एक बाउल में निकाल लें |गुड़ पापड़ी रेसिपी

IMG 20200731 231754 1

3. एक मिक्सी जार में अनार दाने को मिक्सी में पीस लें | (अनारदाना को पीसते वक्त उसमें पानी का इस्तेमाल न करें)

IMG 20200731 231608

4. अब पीसे हुए अनार के दाने को छन्नी से छान लें और ज्यूस तैयार कर लें |

IMG 20200731 231637

5. अब एक पेन या कड़ाई में कॉर्न फ्लोर, अनार का ज्यूस और पानी डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

IMG 20200731 231833 1

6. गैस को चालू करें | मध्यम से धीमी आंच पर लगातर चम्मच से मिश्रण को हिलाते रहें | धीरे-धीरे करके मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा |

IMG 20200731 231918

7. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब उसमें थोड़ी-थोड़ी करके सिरप डालें और मिक्स करते जाये |

IMG 20200731 231945 2

8. ऐसे ही सारी सिरप डालें और मिश्रण को लगातर हिलाते रहें |

IMG 20200731 232017

9. जब सारी सिरप अच्छे से अंदर मिक्स हो जाये तब उसमें 1 चम्मच घी डालें और चम्मच से मिश्रण को हिलाते रहें | 5-7 मिनिट पकने के बाद फिर से उसमें 1 चम्मच घी डाले और मिश्रण को पकाते रहें | (इस प्रोसेस को तीन बार करें)

IMG 20200731 232217

10. मिश्रण को चम्मच से लगातार चलाते हुए पकाते रहें |

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

11. जब मिश्रण बहुत ही गाढ़ा हो जाये तब उसमें घी में भुने हुए काजू-बादाम, इलायची और फ़ूड कलर डालें | सारी चीजों को मिक्स करे और मिश्रण को पकाते रहें |

IMG 20200731 232334

12. जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और घी अलग होने लगे तब गैस को बंद करें |

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

13. एक बर्तन को घी से चिकना करें और उसमें मिश्रण डालें |

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

14. मिश्रण के ऊपर कटे हुए काजू-बादाम डालें और हलवे को 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए रखें |

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

15. 1 घंटे बाद चाकू की मदद से हलवे को निकाल लें और मनचाहे आकर में काट लें |

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

16. हमारा बहुत टेस्टी अनार का हलवा (Pomegranate Halwa Recipe in Hindi) तैयार है | जिसे आप त्यौहार पे या कोई भी खास मौके पर बना सकते हो | 

अनार का हलवा | Anar Ka Halwa| Pomegranate Halwa Recipe in Hindi

सुझाव :

1. अनार का ज्यूस बिना पानी डाले ही बनाये |

2. अगर आप कम मीठा खाना पसंद करते हो तो चीनी की मात्रा को थोड़ा कम कर सकते हो |

3. आप ड्राईफ्रूट्स का इस्तेमाल बिना घी में भुने भी कर सकते है |

4. आप बिना कलर डाले भी हलवा बना सकते है |

5. सुगर सिरप को थोड़ा थोड़ा करके ही डाले और मिक्स करते जाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *