स्नेक्स

ओनियन उत्तपम | प्याज का उत्तपम | Onion Uttapam Recipe in Hindi

ओनियन उत्तपम रेसिपी | Onion Uttapam Recipe in Hindi | उत्तपम रेसिपी

ओनियन उत्तपम दक्षिण भारत की लोकप्रिय, बेहद ही स्वादिष्ट और हेल्थी रेसिपी से में से एक है | झटपट से बनने वाली यह रेसिपी सभी को बहुत ही पसंद आती है | जिसे आप नारियल की चटनी, सांभर और सॉस के साथ सुबह के नाश्ते में परोस सकते है | अगर आप डाइटिंग पर हैं और नाश्ते में कुछ हेल्थी खाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है क्योंकि इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है और यह कम समय में घर पर आसनी से बन भी जाती है | इस रेसिपी को फॉलो करके आप भी अपने घर पर बनाये ओनियन उत्तपम और अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बतायें |

Preparation Time:  5 Minutes

Cook Time: 5-7 Minutes

Cuisine: South Indian

आवश्यक सामग्री :

इडली या डोसे का बैटर (घरमें बनाया हुआ या मार्केट का तैयार बैटर)
½ कप बारीक़ कटा हुआ प्याज
¼ कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
½ इंच बारीक़ कटा हुआ अदरक
5-6 बारीक़ कटे हुए कढ़ी पत्ते
नमक स्वादानुसार
सेकने के लिए तेल   

ओनियन उत्तपम रेसिपी | Onion Uttapam Recipe in Hindi | उत्तपम रेसिपी | uttapam in hindi | प्याज उत्तपम | उथप्पम रेसिपी | मसाला उत्तपम | ओनियन उत्तपम बनाने की रेसिपी :

विधि :

1.  इस निम्नलिखित रेसिपी (इडली या डोसा बैटर) को घर पर बनाये या मार्केट से तैयार खरीदे | नमक डालकर घोल को अच्छे से मिक्स करे | अगर पानी की जरूरत हो, तो ही डालिये |

ओनियन उत्तपम रेसिपी | Onion Uttapam Recipe in Hindi | उत्तपम रेसिपी

2. एक बाउल में प्याज, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर सारी चींजो को अच्छे से मिक्स करें |

IMG20200925204921

3. डोसे के तवे पर तेल लगाकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करके बैटर को फैलाये |

IMG 20200925 212344

4. बैटर के ऊपर प्याज मिश्रण समान रूप से फैलाये और ढंकन लगाकर 2-3 मिनिट के लिए सेकने दे  |

ओनियन उत्तपम रेसिपी | Onion Uttapam Recipe in Hindi | उत्तपम रेसिपी

5. ढंकन को खोले और उत्तपम को पलटकर किनारे के आसपास तेल छिड़के |

IMG 20200925 212503

6. दूसरी तरफ की सतह जब तक पक न जाये तब तक सेकें |

ओनियन उत्तपम रेसिपी | Onion Uttapam Recipe in Hindi | उत्तपम रेसिपी

7. बाकी बचे घोल से ऐसे ही सारे उत्तपम बना ले और इसे नारियल की चटनी, सांभर या सॉस के साथ परोसे |

ओनियन उत्तपम रेसिपी | Onion Uttapam Recipe in Hindi | उत्तपम रेसिपी

सुझाव :

1. घोल ज्यादा पतला मत फैलाये अन्यथा प्याज घोल के साथ चिपकेगी नहीं | 

2. आप घोल के अंदर ही प्याज, हरीमिर्च, हरा धनिया और जीरा डालकर उसके बाद तवे पे फैलाकर इस तरह से भी बना सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *