पत्ता गोभी और गाजर का रायता | Cabbage & Carrot Raita Recipe
![]() |
पत्ता गोभी और गाजर का रायता |
पत्ता गोभी और गाजर का रायता (Cabbage & Carrot Raita ) गर्मियों के दिनों में दोपहर के भोजन के साथ रायता खाने का एक अलग ही मजा होता है | रायते में दही का इस्तेमाल होने से वह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है | दही और पत्ता गोभी दोनों में एन्टी एजिंग तत्व होता है जो हमें जवान बनाये रखने में मदद करता है और गाजर हमारी आँखों के लिए, रक्त को साफ करने के लिए और खाने को पचाने में सहायता करता है | तो आज हम पोषक तत्व से भरपूर पत्ता गोभी और गाजर का रायता बनायेंगे |
Prep Time :
|
5 Mins
|
Cook Time :
|
–
|
Total Time :
|
5 Mins
|
Cuisine :
|
Indian
|
Type Of Recipe :
|
Side Dish
|
मात्रा
|
सामग्री
|
½ कप
|
बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी
|
¼ कप
|
कद्दूकस किया हुआ गाजर
|
¼ कप
|
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
|
1
|
कटी हुई हरी मिर्च
|
1 कप
|
दही
|
1 चम्मच
|
चीनी
|
½ छोटी चम्मच
|
भुना हुआ जीरा पाउडर
|
¼ छोटी चम्मच
|
काली मिर्च पाउडर
|
¼ छोटी चम्मच
|
चाट मसाला पाउडर
|
¼ छोटी चम्मच
|
लाल मिर्च पाउडर
|
¼ छोटी चम्मच
|
काला नमक
|
स्वादनुसार
|
नमक
|
1 चम्मच
|
तेल
|
¼ छोटी चम्मच
|
जीरा
|
¼ छोटी चम्मच
|
राई
|
चुटकी
|
हींग
|
पत्ता गोभी और गाजर का रायता बनाने की विधि :
1. एक बाउल में दही डाले और उसमें चीनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और नमक डालकर इसे खूब अच्छे से फेंटे जिस से यह smooth और पतली मलाई जैसा पेस्ट बन जाए |
![]() |
पत्ता गोभी और गाजर का रायता |
2. अब इसमें कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर, हरी मिर्च और बारीक़ कटा हुआ हरा धनियाडाले और खूब अच्छे से इसे मिक्स कर ले |
![]() |
पत्ता गोभी और गाजर का रायता |
3. अब तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमे जीरा, राई और हींग से तड़का लगाये और रायते में डालकर रायते को अच्छे से मिक्स कर लें |
![]() |
पत्ता गोभी और गाजर का रायता |
4. हमारा पत्ता गोभी और गाजर का रायता तैयार है जिसे आप कमरे के तापमान में या एक डेढ़ घंटा फ्रिज़ में रखकर ठंडा ठंडा भी परोस सकते हो |
![]() |
पत्ता गोभी और गाजर का रायता |
सुझाव :
1. इस रायते में कच्ची पत्ता गोभी का इस्तेमाल किया गया है आप चाहे तो पत्ता गोभी को थोड़ा पका कर भी इस्तेमाल कर सकते हो |
2. रायते में कभी भी खट्टे दही का इस्तेमाल ना करे |
3. इस रायते को बिना तड़का लगाए भी सर्व कर सकते हो पर तड़के वाला रायता और भी स्वादिष्ट लगता है |
4. इस रायते को आप सभी भारतीय व्यंजनों के साथ परोस सकते हो |