इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि
![IMG 20201028 134027 1 इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20201028_134027-1.jpg)
इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि – इडली, डोसा, मेंदुवड़ा, उत्तपम और साउथ इंडियन समोसा के साथ परोसे जाने वाली नारियल की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब लगती है| यह दक्षिण भारत की बहुत ही लोकप्रिय चटनी है | यह एक आसान और सरल चटनी जो खास इडली के लिए बनाई जाती है | चटनी की स्थिरता यहाँ महत्वपूर्ण है और दूसरी चटनियों की तुलना में यह चटनी पानीदार बनाई जाती है।
Preparation Time: 5-10 Minutes
Making Time: 5 Minutes
Cuisine: South Indian (Side Dish)
आवश्यक सामग्री :
1 कप छोटे छोटे टुकड़ो में कटा हुआ नारियल |
½ कप फुटाना दाल |
2 चम्मच दही |
10-12 कढ़ी पत्ता |
1 इंच अदरक |
½ कप हरा धनिया |
2-3 हरी मिर्च |
½ चम्मच जीरा |
स्वादनुसार नमक |
जरुरतनुसार पानी |
1 चम्मच तेल |
¼ चम्मच राई |
चुटकी हींग |
½ छोटी चम्मच उड़द दाल |
½ छोटी चम्मच चना दाल |
3-4 कढ़ी पत्ता |
2 साबुत लाल मिर्च |
इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि:
विधि
1. इडली चटनी रेसिपी– सबसे पहले मिक्सर के जार में नारियल, फुटाना दाल, दही, कढ़ी पत्ता, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, नमक और पानी डालकर बारीक़ पीस ले |
![1 1 इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/1-1.jpg)
2. और एक बाउल में निकाल दे | वड़ा पाव की सुखी लाल चटनी रेसिपी
![2 1 इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/2-1.jpg)
3. अब तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमे राई, उड़द दाल, चना दाल, कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार कर लें |
![3 1 3 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/3-1.jpg)
4. तड़के को चटनी के ऊपर फैला के चटनी को अच्छे मिक्स करें| स्वादिष्ट नारियल की चटनी तैयार है |
![4 1 4 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/4-1.jpg)
5. एक प्लेट में इडली को रखे और उसके ऊपर नारियल की चटनी डालकर परोसे | हमारी स्वादिष्ट इडली चटनी रेसिपी बनकर तैयार है | इस चटनी को आप डोसा, उत्तपम या पोंगल रेसिपी के साथ भी परोस सकते है |
![IMG 20201028 134027 इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20201028_134027.jpg)
सुझाव :
1. इडली चटनी रेसिपी – इस चटनी में दही की जगह आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
2. इस चटनी में फूटाना दाल की जगह आप भुनी हुई मूंगफली का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
3. आप अपने स्वादनुसार चटनी को कम या अधिक तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हो |
4. चटनी में पानी की मात्रा आप अपने इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकते है |