Your title
स्ट्रीट फ़ूड स्नैक्सचटपटी चाट रेसिपीस्नेक्स

सेव पूरी रेसिपी | Sev Puri Recipe in Hindi |Sev Puri Recipe

सेव पूरी रेसिपी | Sev Puri Recipe in Hindi | Sev Batata Puri Banane Ki Vidhi | sev puri recipe | save puri | sev batata poori chaat

सेव पूरी रेसिपी |Sev Puri Recipe in Hindi – सेव पूरी एक मशहूर भारतीय स्नैक्स मैं से एक है, खासकर मुंबई मैं यह डिश बहुत ही लोकप्रिय है | सेव पूरी भी एक तरह की चाट ही होती है लेकिन इसमें फर्क ये होता है कि इसमें दही का इस्तेमाल नहीं होती है। मुंबई में हर रोड के किनारे आपको ये स्नैक्स खाने को मिल जाएगा। मुंबई के अलावा ये स्ट्रीट फूड पूरे इंडिया में काफी मशहूर और लोकप्रिय है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।

इस सिंपल और आसान स्ट्रीट फूड को आप घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। जब भी आपको हल्की भूख लगे और बिना ज्यादा मेहनत के कुछ खाने का मन हो तो इस सेव पूरी को जरूर घर पर बनाये | सेव पूरी रेसिपी (Sev Puri Recipe in Hindi) बनाने के लिए सीक्रेट सामग्री और स्टेप्स को फॉलो करें और आपके अनुभव हमें कमेंट बॉक्स मैं जरूर लिखकर भेजें|

Preparation Time: 20 Minutes

Cooking Time: 15 Minutes

Making Time: 5 Minutes

Cuisine:  Indian Chat Recipe

आवश्यक सामग्री :

7 पापड़ी
पुदीने की चटनी (आवश्यकता अनुसार)
लाल लहसुन की चटनी (आवश्यकता अनुसार)
इमली की मीठी चटनी (आवश्यकता अनुसार)
1 मध्यम आकर का उबला, छिला और कददूकस किया हुआ आलू
2 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ प्याज
2 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ टमाटर
बारीक़ सेव (आवश्यकता अनुसार) 
2 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ कच्चा आम
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
चाट मसाला (चाट पर छिड़कने के लिए)

नोंध :

1. सभी चटनी की (पुदीने की चटनी, इमली की मीठी चटनी और लाल लहसुन की चटनी) रेसिपी का पालन करके चटनियाँ बना लें |

2. चाट बनाने से पहले सभी सामग्री तैयार कर लें और एक साथ रखें |

Sev Puri Recipe in Hindi (सेव पूरी रेसिपी) बनाने की विधि:

1. सबसे पहले गहरी प्लेट लें और उसमें पापड़ी रखें |

Sev Puri Recipe in Hindi 1

2. हर पापड़ी के ऊपर आलू, प्याज, कच्चा आम और टमाटर रख के उसके ऊपर चाट मसाला छिड़के |

Sev Puri Recipe in Hindi 2

3. अब पुदीने की चटनी, इमली की मीठी चटनी और लाल लहसुन की चटनी डालें |

सेव पूरी रेसिपी | Sev Puri Recipe in Hindi | Sev Batata Puri Banane Ki Vidhi | sev puri recipe | save puri | sev batata poori chaat

4. अब सेव, प्याज, कच्चा आम, चाट मसाला और हरा धनिया डालें |

सेव पूरी रेसिपी | Sev Puri Recipe in Hindi | Sev Batata Puri Banane Ki Vidhi | sev puri recipe | save puri | sev batata poori chaat

5. चटपटी और बेहद ही लाजवाब सेवपूरी (Sev Puri Recipe in Hindi) परोसने के लिए तैयार है | इसे तुरंत ही परोसे और चटपटी चाट का मजा लें |

सेव पूरी रेसिपी | Sev Puri Recipe in Hindi | Sev Batata Puri Banane Ki Vidhi | sev puri recipe | save puri | sev batata poori chaat

सुझाव :

1. चटनी की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |

2. विविधता के लिए काला चना और मूंग को उबालकर चाट मैं डाल सकते हो |

3. पापड़ी आप चाहे तो घर पर भी बना सकते है या मार्केट मैं से तैयार भी ला सकते हो |

4. सेव पूरी मैं आप पानीपूरी वाली पूरी का भी इस्तेमाल कर सकते हो|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *