थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली
![IMG 20201228 220201 1 थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201228_220201-1.jpg)
थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ – थट्टे इडली रेसिपी एक फ्लैट प्लेट पर तैयार की जानेवाली कर्नाटक व्यंजनों की एक लोकप्रिय इडली है। कन्नड भाषा में थट्टे का मतलब प्लेट और फ्लैट पतली प्लेट होता है | यह इडली प्लेट में बनायीं जाने की वजह से उसे थट्टे या टट्टे इडली का नाम दिया गया है | पारंपरिक इडली की तुलना में ये यह इडली पतली, नरम और आकार में बड़ी होती हैं। यह बंगलौर, मैसूर क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय है और इसे आमतौर पर सुबह के टिफिन या नाश्ते में वेजिटेबल सांभर या नारियल की चटनी साथ परोसा जाता है।
Preparation Time: 8-10 Hours
Cooking Time: 15-20 Minutes
Cuisine: South Indian Recipe
आवश्यक सामग्री :
3 कप चावल |
1 कप उड़द दाल |
1 कप पोहा |
3 बड़े चम्मच तेल |
½ छोटी चम्मच मेथी दाना |
¼ छोटी चम्मच खाने का सोडा |
स्वादनुसार नमक |
चिकना करने के लिए तेल |
थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ
विधि :
1. थट्टे इडली रेसिपी – उड़द की दाल, चावल, मेथी और पोहा को 3 से 4 बार अच्छे से धो कर 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो के रखें |
![Idli Sambar Recipe 1 1 थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-1-1.jpg)
2. 5-6 घंटे बाद उड़द दाल-चावल को एक मिक्सी जार की मदद से बारीक़ पीस लें |
![IMG 20200802 191139 1 IMG 20200802 191139 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG_20200802_191139-1.jpg)
3. बैटर को एक एयर टाइट डिब्बे में निकाले | इडली पोडी रेसिपी
![Idli Sambar Recipe 4 1 Idli Sambar Recipe 4 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-4-1.jpg)
4. तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमे खाने का सोडा डाल के बैटर के अंदर डालें |
![Idli Sambar Recipe 5 1 Idli Sambar Recipe 5 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-5-1.jpg)
5. अब बैटर के अंदर नमक और जरूरत अनुसार पानी डालकर अच्छे से मिक्स करे और डिब्बे को बंध करके गरम जगह पर 10 से 12 घंटो के लिए बैटर को फरमेन्ट होने के लिए रख दे |
![Live Khatta Dhokla Recipe 5 Live Khatta Dhokla Recipe 5](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Live-Khatta-Dhokla-Recipe-5.jpg)
6. 10-12 घंटे बाद इडली का बैटर अच्छे से फर्मेंट हो गया होगा | (अगर बैटर फर्मेंट नहीं हुआ हो तो उसे 2-3 के लिए ओर रखें)
![Idli Sambar Recipe 7 Idli Sambar Recipe 7](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-7.jpg)
7. इडली कुकर के अंदर 1-2 गिलास पानी डालकर कुकर को मध्यम आँच पर गरम करने के लिए रख दे|
अब छोटी फ्लैट प्लेट तेल से चिकना करें और उसमे बैटर डाले | बैटर से भरे हुए प्लेट को कुकर के अंदर रखकर 10 से 15 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर पकने के लिए रखे |
![IMG 20201228 215847 थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201228_215847.jpg)
8. प्लेट को बहार निकाले और कुछ मिनिट के लिए ठंडा होने के बाद थट्टे इडली को निकाले |
ऐसे ही सारी इडली बनाये | रागी इडली रेसिपी
![IMG 20201228 220113 थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201228_220113.jpg)
9. हमारी सॉफ्ट और स्पोंजी थट्टे इडली रेसिपी (thatte idli Recipe in Hindi) तैयार है |
जिसे आप नारियल की चटनी, सांभर के साथ भी परोस सकते हो |
![IMG 20201228 220201 2 थट्टे इडली रेसिपी | thatte idli in hindi | थट्टे इडली बनाने की विधि | तट्टे इडली या प्लेट इडली](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201228_220201-2.jpg)
सुझाव :
1. थट्टे इडली रेसिपी में पोहे की जगह उबले हुए चावल का इस्तेमाल कर सकते हो|
2. मैंने यहां चावल और दाल को साथ में भिगोया और साथ मैं ही पीसा है,
आप चाहे तो दोनो को अलग अलग भिगो के अलग अलग पीस सकते हो|
3. फरमेन्ट बैटर को आप फ्रिज में 4 से 5 दिन तक रख सकते हो और जब मनचाहे तब बैटर को फ्रिज मैं से निकाल के गरमा गरम इडली बना सकते हो |
4. थट्टे इडली (तट्टे इडली या प्लेट इडली) बनाने के लिए प्लेट की जगह आप प्लेट इडली स्टेण्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
[ratings]