लाल लहसुन की चटनी, चाट के लिए (Red Garlic Chutney Recipe In Hindi)

Red Garlic Chutney Recipe (लाल लहसुन की चटनी, चाट के लिए) – सेव पूरी, पापड़ी चाट, दही पूरी, दही सेव बटाटा पूरी, भेल पूरी,अन्य चाट और नाश्तों के साथ परोसे जानेवाली यह तीखी लाल लहसुन चटनी (Red Garlic Chutney Recipe) खाने मैं बेहद ही स्वादिष्ट लगती है | यह चटनी बनाने के लिए साबुत लाल मिर्च या लाल मिर्च पाउडर और लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है | इसके अलावा यह लाल लहसुन की चटनी को खाने के साथ अचार की जगह परोस सकते है। इसे कम तीखी डिश जैसे की इडली, डोसा, वडा या मोमोस के साथ भी परोसा जाता है।
Preparation Time: 10 Minutes
Cooking Time: ——-
Cuisine: Indian
आवश्यक सामग्री :
8-10 लहसुन की कलियाँ |
3 बड़ी चम्मच काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर |
1 छोटी चम्मच नींबू का रस |
स्वादनुसार नमक |
Red Garlic Chutney Recipe (लाल लहसुन की चटनी) बनाने की विधि :
1. एक मिक्सर जार में लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, नमक और पानी डाले। पुदीने की चटनी (मिंट चटनी)

2. जार को बंद करके बारीक़ पीस लें | (आवश्यकता हो तो ही पानी डालें)

3. बेहद ही लजीजदार और स्वादिष्ट लाल लहसुन की चटनी (Red Garlic Chutney Recipe) तैयार है | जिसे सेव पूरी, पापड़ी चाट, दही पूरी, दही सेव बटाटा पूरी, भेल पूरी, अन्य चाट और नाश्तों के साथ परोसे | इमली की खट्टी मीठी चटनी

सुझाव :
1. लाल मिर्च पाउडर की जगह आप साबुत काश्मीरी लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
2. चटनी को कम तीखा बनाने के लिए उसमें मूंगफली और चीनी का इस्तेमाल करें |
3. चटनी को गाढ़ी या पतली बनाने के लिए पानी की मात्रा कम या ज्यादा करें |
4. इस चटनी को आप दो तरीको से बना सकते हो | लाल लहसुन की गीली चटनी या लाल लहसुन की सूखी चटनी | लाल लहसुन की सूखी चटनी बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल ना करें |