Your title
चटनी

वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी | Mumbai Vada Pav Chutney

   

वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी
वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी

वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी | Mumbai Vada Pav Chutney – महाराष्ट्र का स्ट्रीट फ़ूड वड़ा पाव जितना लोकप्रिय है, उतनी ही लोकप्रिय उसकी चटनी है | यह चटनी खाने में तो बहुत ही स्वादिस्ट हैं, पर बनाना उतना ही आसान है | इस चटनी से वड़ा पाव का स्वाद और भी निखर के बहार आता हैं |

कुछ लोग इसे नारियल की सुखी चटनी या सुखी लाल चटनी भी बोलते है |
 
    
Prep Time :
10 Mins
Cook Time :
10 Mins
Total Time :
20 Mins
Cuisine :
Indian , Maharashtra
Type Of Recipe :
Side Dish
 
वड़ा पाव की चटनी बनाने की सामग्री :
 
मात्रा
सामग्री
8-10
लहसुन की कलियाँ
½ कप  
2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच
तेल
स्वादनुसार
नमक
 

वड़ा पाव की चटनी बनाने की विधि :

1.    एक कड़ाही या पेन में धीमी आंच पर 1 छोटी चम्मच तेल गरम करें और उसमे लहसुन की कलियाँ 1 मिनिट तक भूनें और निकाल कर साइड पर रखें|

वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी
वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी

2.    उसी कड़ाही मैं सूखा नारियल को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और एक प्लेट में निकाले |

 
वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी

 3.  अब गैस को बंद कर दें और गरम कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर को हल्का सा भून कर उसे कड़ाही में से निकाल दें |  

 
4.    भुना हुआ लहसुन , भुना हुआ सूखा नारियल और भुनी हुई लाल मिर्च पाउडर को 5मिनिट तक ठंडा होने दें |

वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी

5.    ठंडा होने के बाद मिक्सी के जार के अंदर लहसुन, सूखा नारियल, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल के दरदरा पीस लें |

 
वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी
वड़ा पाव की चटनी बनाने की रेसिपी

 6.  हमारी वड़ा पाव की चटनी तैयार हैं | इसे आप 15 – 20 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं |

 
सुझाव :
 
1.    आप चाहे तो लहसुन के छिलके उतारे बिना भी चटनी बना सकते हैं |
 
2.    सूखा नारियल भूनते वक्त जल ना जाये उसका ध्यान रखें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *