पूरन पोली रेसिपी | Puran Poli Recipe in Hindi | महाराष्ट्रीयन पूरन पोळी | वेदमी

पूरन पोली रेसिपी | Puran Poli Recipe in Hindi | महाराष्ट्रीयन पूरन पोळी | वेदमी – पूरन पोली मूल रूप से महाराष्ट्रीयन पारंपरिक मीठा व्यंजन है, लेकिन इसे गुजरात, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरला, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में बनाया जाता है। इसे कई नाम से जाना जाता है, जैसे वेदमी, होलीगे, ओब्बट्टू, पोली, पूरन पोली, गॉड पोली और फप्पू भिक्षु।
आमतौर पर महाराष्ट्रियन इसे विशेष रूप से होली, गणेश चतुर्थी, गुड़ी पड़वा और अन्य कई त्योहारों में बनाते हैं। महाराष्ट्र में लोकप्रिय कहावत है की “होली रे होली पुरना ची पोली “।
“पुरन” का अर्थ है चना दाल, चीनी और कई सामग्रीयों की भरपाई और “पोली” का मतलब रोटी । यह मीठे स्टफिंग पराठे का पूरा पैकेज है।
Preparation Time: 25-30 Minutes
Cooking Time: 20-25 Minutes
Cuisine: Indian
आवश्यक सामग्री :
आटे के लिए:
½ कप मैदा |
½ कप गेहूँ का आटा |
1 चम्मच तेल |
स्वादनुसार नमक |
जरुरतनुसार पानी |
पूरन के लिए :
1 कप चना दाल |
1 कप चीनी |
½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर |
½ छोटी चम्मच जायफल पाउडर |
पूरन पोली रेसिपी | Puran Poli Recipe in Hindi | महाराष्ट्रीयन पूरन पोळी | वेदमी
विधि :
आटे के लिए:
1. एक बरतन में मैदा, गेहूँ का आटा, तेल और नमक मिलाएं | पनीर खीर रेसिपी

2. और पर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंथ लें।

पूरन के लिए:
1. सबसे पहले चना दाल को पानी से अच्छी तरह से धो लें
और एक घंटे के लिए भिगों के रखें |
2. अब प्रेशर कुकर में चना दाल और 1½ कप पानी डालकर 4 सीटी लगाकर पकाएं |
प्रेशर कुकर में से हवा निकलने के बाद कुकर खोले |

3. उबली हुई चना दाल को मिक्सर की मदद से बारीक़ पीस ले| लौकी (दूधी) का हलवा

4. एक पैन में दाल, चीनी, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ|

5. मध्यम आंच पर मिश्रण को लगातार चम्मच से हिलाते हुए पकाये ।

6. 15-20 मिनिट तक मिश्रण को चम्मच से लगातार चलाते हुए, जब तक मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये तब तक पकाइए |
7. पूरन गाढ़ा हो गया है या नहीं यह जाँच करने के लिए मिश्रण के बीच में चम्मच को खड़ा रखें,
अगर चम्मच खड़ा रहता है तो यह पूरन तैयार है और स्टव को बंद करें।
अगर चम्मच नीचे गिर जाता है तो मिश्रण को 3-4 मिनिट तक और पकाये |

8. पूरन को थोड़ा ठंडा करें | जब पूरन ठंडा हो जाये तब पूरन और आटे एक समान भाग लुई बनाये |

पूरन पोली बनाने का तरीका :
1. आटे के एक भाग को 4 व्यास के गोले में बेलने के लिए थोड़ा सा गेहूँ का आटा इस्तेमाल करके रोल करें |

2. पूरन (मध्यम या बड़े आकार) को बीच में रखें | मावा मोदक रेसिपी

3. किनारो को चारो और से उठाकर पुरन को लपेटे और किनारो को सील करे |
अतिरिक्त आटा निकाल दे और उसे गोल आकर दे |

4. रोलिंग के लिए थोड़ा सा गेहूँ के आटे का उपयोग करके,
आटे को चपटा करें और 4 व्यास सर्कल में फिर से रोल करें।
(पूरन के आकार के आधार पर एक मध्यम या बड़ी पोली बनाएं)

5. मध्यम आंच पर तवा गरम करें और पोली को तवा पर रखें। बूंदी के लड्डू

6. पूरन पोली पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना करें और दोनों तरफ से सुनहरे रंग की होने तक अच्छे से सेक ले |
इस तरह से सभी पूरन पोली बना लें |

7. आप पूरन पोली रेसिपी को गर्म या कमरे के तापमान पर दूध, घी (तूप)
और चनादाल की आमटी के साथ परोस सकते हैं।

सुझाव :
1. इस रेसिपी में मैंने चना दाल को भिगो कर इस्तेमाल किया है आप चाहे तो चना दाल को बिना भिगोये भी इस्तेमाल कर सकते हो |
2. इस रेसिपी में चना दाल का इस्तेमाल किया गया है आप चाहे तो तुअर दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
3. इस रेसिपी में मैदा और गेहूँ के आटे का जगह आप सिर्फ मैदा या सिर्फ गेहूँ के आटे का इस्तेमाल कर सकते हो |
4. इस रेसिपी में चीनी का इस्तेमाल किया गया है आप चाहे तो गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हो |
5. चीनी की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |
6. पोली को और मुलायम बनाने के लिए आटे में पानी की बजाये दूध का इस्तेमाल करे |