आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe in Hindi
आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masala Dosa Recipe in Hindi – ज्यादातर हम डोसा चावल और उड़द के दाल से बने घोल से ही बनाते है, पर आज हम आपके लिए बिना किसी भी झंझट के तुरंत फुरंत बनकर तैयार होने वाले गेहूँ के आटे के मसाला डोसा की रेसिपी लाई हूँ |
![IMG 20210302 234356 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210302_234356.jpg)
जिसे बनाना तो आसान है पर खाने में भी बेहद ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी है | जिसे आप सुबह की भागदौड़ में तुरंत ही एक हेल्थी नाश्ता बिना झंझट के तैयार कर सकते है | इस आटा मसाला डोसा की इस रेसिपी को आप डिनर के लिए भी तैयार कर सकते है और उसे नारियल की चटनी या सांबर के साथ परोस सकते हो |
Preparation Time: 20 Minutes
Cooking Time: 30 Minutes
Cuisine: South Indian Recipe
आवश्यक सामग्री :
आलू मसाला के लिए :
4-5 उबले हुए आलू |
1/2 छोटी चम्मच जीरा |
1/4 छोटी चम्मच उड़द दाल |
1/2 छोटी चम्मच राई |
1/4 छोटी चम्मच चना दाल |
1/4 छोटी चम्मच हींग |
7-8 कढ़ी पत्ता |
3-4 कटी हुई हरी मिर्च |
1/2 इंच कटा हुआ अदरक |
1 बड़े आकर कटा हुआ प्याज |
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर |
1/4 कप कटा हुआ हरा धनिया |
1 छोटी चम्मच निम्बू का रस |
2 बड़े चम्मच तेल |
स्वादनुसार नमक |
आटा डोसा बैटर के लिए :
1 कप गेहूँ का आटा |
1 छोटी चम्मच ईनो सॉल्ट |
स्वादनुसार नमक |
तेल या बटर |
पानी |
आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masala Dosa Recipe in Hindi
आलू मसाला की विधि :
1. सबसे पहले एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें | अब उसमें जीरा, राई, उड़द दाल, चना दाल, कढ़ी पत्ता और हींग डालकर 20 सेकंड के लिए भून लें |
![masala Dosa 1 masala Dosa 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/02/masala-Dosa-1.jpg)
2. भुने हुए तड़के में कटी हुई हरी मिर्च , कटी हुई अदरक और प्याज डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लें |
![masala Dosa 2 masala Dosa 2](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/02/masala-Dosa-2.jpg)
3. सुनहरे प्याज के अंदर हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें | मैसूर मसाला डोसा रेसिपी
![masala Dosa 3 masala Dosa 3](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/02/masala-Dosa-3.jpg)
4. मिक्स किये हुए मसालों के अंदर आलू को हाथों से तोड़कर डालें | सारी चींजो को अच्छे से मिक्स करें और थोड़ा सा पानी डालकर (2 चम्मच) आलू को चम्मच की मदद से थोड़ा मैश करके 2 मिनिट के लिए पकाए |
![masala Dosa 4 masala Dosa 4](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/02/masala-Dosa-4.jpg)
5. 2 मिनिट बाद गैस को बंद करें और आलू की सब्जी के अंदर निम्बू का रस और हरा धनिया डालकर सब्जी को मिक्स करें |
![masala Dosa 5 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/02/masala-Dosa-5.jpg)
6. हमारी मसाला डोसा की आलू की भाजी तैयार है |
![masala dosa 6 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/02/masala-dosa-6.jpg)
आटा मसाला डोसा रेसिपी बनाने की विधि :
1. एक बाउल में गेहूँ का आटा, नमक और ईनो सॉल्ट लें और मिक्स करें | रागी (नाचनी) डोसा रेसिपी
![IMG 20200913 224112 1 IMG 20200913 224112 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200913_224112-1.jpg)
2. अब उसमें धीरे धीरे करके पानी डालकर मिक्स करें और डोसे को घोल जैसा घोल तैयार कर लें | ध्यान रहे की उसमें गांठे न रहे |
![IMG 20200913 224158 1 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200913_224158-1.jpg)
3. डोसे के तवे को मध्यम आंच पर गरम करें | पहले तवे पर तेल की कुछ बुँदे डाले और तवे को तेल से अच्छी तरह साफ कर लें बाद में पानी की कुछ बुँदे डालकर गीले कपड़े से तवे को साफ कर लें | हमारा तवा अभी तैयार है डोसा बनाने के लिए | कलछी या कटोरी की मदद से घोल को तवे की सतह पर बीच में डाले और कलछी को गोल-गोल घूमाते हुए घोल को गोल आकर में पतला फैला लें |
![IMG 20210302 234129 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210302_234129.jpg)
4. क्रिस्पी डोसा बनाने के लिए ब्रश से समान रूप से तेल/घी/बटर फैला दे |
![IMG 20210302 234159 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210302_234159.jpg)
5. जब नीचे की सतह हल्के भूरे रंग की होने लगे और किनारे ऊपर की ओर आने लगे तब तक पकने दे, इसमें लगभग 2 मिनिट का समय लगेगा | अब बीच में 3 बड़े चम्मच आलू की भाजी (मसाला) रखें और लंबाई में एक समान फैलाये |
![IMG 20210302 234300 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210302_234300.jpg)
6. डोसे की नीचे की सतह हल्के सुनहरे भूरे रंग की और क्रिस्पी होने लग तब तक पकने दे | एक बाजु से डोसे से मसालों को कवर करें, तस्वीर में दिखाया गया है वैसे | डोसे को एक प्लेट में निकाल लें | बाकी बचे घोल में से मसाला डोसा तैयार करें |
![IMG 20210302 234338 IMG 20210302 234338](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210302_234338.jpg)
7.अगला डोसा बनाने के लिए गीले कपड़े से तवे को साफ कर लें | बाकी बचे घोल में से इसी तरह से डोसे बनाकर तैयार कर लें | हमारा क्रिस्पी और स्वादिष्ट गेहूं आटा मसाला डोसा रेसिपी तैयार है | इस आटा मसाला डोसा रेसिपी को आप हरे नारियल की चटनी या वेजिटेबल सांभर के साथ परोसें |
![IMG 20210302 234356 1 आटा मसाला डोसा रेसिपी | गेहूं के आटे मसाला डोसा रेसिपी | Instant Aata Masala Dosa Recipe | Wheat Masa](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210302_234356-1.jpg)
सुझाव:
1. आटा मसाला डोसा रेसिपी – डोसे का घोल बनाते वक्त ध्यान रहे की उसमें गांठे न रहे |
2. आटे के डोसे का घोल डोसे के घोल जैसा ही होना चाहिए | न ही ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला |
3. ध्यान रहे की घोल फ़ैलाने से पहले तवा अच्छे से गर्म हो | तवा पर्याप्त गरम है या नहीं उसकी जाँच करने के लिए तवे की सतह पर पानी की कुछ बुँदे छिड़के अगर पानी कुछ ही सेकंड में सूख जाता है तो तवा तैयार है डोसा बनाने के लिए |
4. डोसे को पतला और क्रिस्पी बनाने के लिए तवे पर डोसे का घोल पतला और एक समानरूप से फैलाये |
5. आलू की भाजी बनाते वक्त मैश किये हुए आलू की जगह कटे हुए आलू का भी प्रयोग कर सकते हो |
6. आटा मसाला डोसा रेसिपी को गरमा गर्म हरे नारियल की चटनी या वेजिटेबल सांभर के साथ परोसे |