Your title
चाइनीज रेसिपीस्नेक्स

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी | How To Make Chinese Bhel At Home | Street Food Recipe

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी | How To Make Chinese Bhel At Home | Street Food Recipe – चाइनीज खाना आज यह पुरे भारत देश में बहुत अधिक पसंद की जाने वाली रेसिपी है| बड़े से बड़े रेस्तरां हो या गली नुक्कड़ सभी जगह चाइनीज खाने का बोल बाला है|

चाइनीज बच्चों बड़ो सभी को पसंद आता है| आज में आपको एक चाइनीज भेल रेसिपी बताउंगी, भेल का नाम तो आपने सुना ही होगा और बड़े चाव से खाया भी होगा | भेल सुनते ही आपके दिमाग में मुरमुरे से बनी तीखी मीठी चटपटी भेल याद आती होगी, जिसका नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है| लेकिन आपने कभी सोचा है, चाइना में भेल कैसे बनती होगी, वहां तो लोग नूडल्स चावल ही खाते है| मैं आपको बताती हूँ, चाइना में भी लोग भेल खाते है लेकिन अपनी स्टाइल में बनी Chinese bhel |

बम्बई की भेल दुनिया भर में महशूर है, वहां ठेलों में मिलने वाली भेल बड़े से बड़े लोग भी स्वाद लेकर खाते है| आजकल मुंबई में मुरमुरे से बनी भेल के साथ साथ चाइनीज भेज भी मिलती है, यह वहां का पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड है| आज में आपको भेल का एक अनूठा रूप बताउंगी| यह फ्राई नूडल्स और बहुत सारी सब्जियों से बनता है, जिसमें चटपटे स्वाद के लिए हम टोमॅटो केचप, सोया सॉस, शेजवान सॉस, रेड चिली सॉस और विनेगर मिलाते है| ये सॉस सभी सब्जियों और नूडल्स को एक साथ बांधता है| चाईनीस भेल में बहुत सारे कलर होते है, जो दिखने में बहुत सुंदर होते है| इसे हम हरे प्याज से सजाते है, जो इसे और रंगबिरंगा बना देता है|

अंत में, मेरी आपसे विनती है कि मेरे इस चाईनीस भेल रेसिपी के पोस्ट के साथ साथ मेरे अन्य चाईनीस रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इसमें ड्राई मचुरियन, चाईनीस फ्राइड राइस, वेज हक्का नूडल्स, वेज. लॉलीपोप, कॉर्न फ्राइड राइस और शेजवान फ्राइड राइस जैसी रेसिपीज शामिल हैं।

Preparation Time: 15-20 Minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Chinese Recipe

आवश्यक सामग्री :

फ्राइड नूडल्स बनाने की सामग्री :

2 पैकेट नूडल्स
1 छोटी चम्मच तेल + तलने के लिए तेल
1-2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
स्वादनुसार नमक
पानी 

भेल मिक्सचर सामग्री

3-4 बड़े चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच बारीक़ कटी हुई अदरक
1 छोटी चम्मच बारीक़ कटी हुई लहसुन
3-4 कटी हुई हरी मिर्च
1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
½ बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज 
¼ कप बारीक़ कटा हुआ केप्सिकम
¼ कप बारीक़ कटा हुआ गाजर
½ कप बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी 
¼ कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
3 बड़ी चम्मच सोया सॉस
3 बड़ी चम्मच रेड चिली सॉस
1 बड़ी चम्मच टोमेटो सॉस
2 बड़ी चम्मच शेजवान सॉस
1 छोटी चम्मच विनेगर
1 छोटी चम्मच चीनी
चुटकी आजी नो मोटो (MSG) (वैकल्पिक)
स्वादनुसार नमक

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी |How To Make Chinese Bhel At Home | Street Food Recipe

विधि :

1. सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी उबलने रख दें| पानी में थोडा सा नमक और कुछ बूंदे तेल की डालें|

2. पानी जब उबलने लगे, अब उसमे नूडल्स डालकर 7-8 मिनिट के लिए पकाये |

3. अब नूडल्स को एक छन्नी में निकाल लें और उपर से ठंडा पानी डालकर कुछ तेल की बुँदे डाले जिससे ये चिपके नहीं|

4. जब नूडल्स अच्छे से ठंडा हो जाये तब उस पर कॉर्न फ्लोर छिड़के और अच्छे से मिक्स करें |

कैबेज सूप रेसिपी फॉर वेइट लॉस

5. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, तब गर्म तेल में हाथ से फैलाते हुए नूडल्स डालें और उन्हें कुरकुरा होने तक तलें |

6. इन नूडल्स को एक पेपर में निकाल लें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाये |

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी | How To Make Chinese Bhel At Home | Street Food Recipe

अब इन नूडल्स को आप एयर टाइट डिब्बे में बंद कर के रखे और जब भी चाइनीज भेल बनाना चाहें, इन्हें उपयोग करें |

7. एक बड़ी कड़ाई तेल को गर्म करें | गैस की आंच को तेज करें और उसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर 10 सेकंड के लिए पकाये |उडुपी सांभर रेसिपी

8. अब उसमें मिक्स सब्जीयां और हरी प्याज डालकर 30 सेकंड के लिए पकाये |

9. अब उसमें रेड चिली सॉस, टोमेटो सॉस, सोया सॉस, शेज़वान सॉस,

विनेगर, काली मिर्च पाउडर, अजीनो मोटो (MSG), चीनी और नमक डालें |

10. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें| हमारा मिक्सचर तैयार है |

11. अब एक बाउल में फ्राइड नूडल्स को हाथ की मदद से तोड़ लें |

12. अब उसमें सब्जियोंवाला मिक्सचर को बाउल में निकालें और ऊपर से थोड़ी कटी हुई हरी प्याज डालें |

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी | How To Make Chinese Bhel At Home | Street Food Recipe

13. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें, जिससे सब्जियां और नूडल्स मिक्स हो जाये |

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी | How To Make Chinese Bhel At Home | Street Food Recipe

14. चाइनीज़ भेल को एक प्लेट निकाले और ऊपर से हरे प्याज के पत्ते से सजाकर तुरंत ही सर्व करें |

Chinese Bhel Recipe In Hindi | चाइनीस भेल | चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी | How To Make Chinese Bhel At Home | Street Food Recipe

सुझाव:

1. चाइनीज भेल रेसिपी में में सब्जियां क्रंची ही रखें इसलिए सब्जियों का कच्चापन निकल जाये उतना ही उसे पकाये | 

2. सब्जियों में नूडल्स परोसने के तुरंत पहले डालें, नहीं तो नूडल्स सॉफ्ट हो जायेगा और खाने में मजा नहीं आएगा|

3. नूडल्स आप कभी भी फ्राई करके रख सकती है, जिससे चाइनीज भेल बनाते समय आपके समय की बचत होगी और वह झटपट बन जाएगी|

4. सॉस की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

5. चाइनीस भेल को शाम के नाश्ते के लिए या कभी झटपट से बनाकर परोस सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *