बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा
![IMG 20200830 193403 1 बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20200830_193403-1.jpg)
बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा – उड़द दाल बोंडा एक सरल तला हुआ स्नैक्स है | इसे मेदु वड़ा के बैटर में मसाले डालकर अलग आकर में बनाया जाता है। इस वड़े को नाश्ते की तरह खाया जा सकता है या फिर इससे दही वड़ा या बोंडा सूप रेसिपी भी बनाया जा सकता है। इस वड़े को आप हरे नारियल की चटनी या वेजिटेबल सांभर के साथ सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है |
बोंडा रेसिपी – ऊपर से कुरकुरा और अंदर से स्पंजी यह नाश्ता भीगी और पीसी हुई उड़द दाल के अंदर कुछ भारतीय मसाले डालकर गोल आकार देकर उसे तेल में तलकर बनाया जाता है | इस वड़ा को कोई लोग बोंडा कहते है तो कोई लोग इसे तला हुआ वड़ा भी कहते है। बेहतरीन बोंडा बनाने के लिए उसका घोल सही से बनना जरूर ही, अगर आप नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करेंगे तो आप भी अपने घर पर बेहतरीन बोंडा बना सकते है |
Preparation Time : 4-5 Hours
Cooking Time : 15-20 Minutes
Cuisine : Indian Recipe (Karnataka)
आवश्यक सामग्री :
1 कप उड़द दाल |
1-2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च |
7-8 कढ़ी पत्ता |
1 इंच अदरक का टुकड़ा |
1 छोटी चम्मच जीरा |
½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी हुई काली मिर्च |
2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा |
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया |
¼ छोटी चम्मच हींग |
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ सूखा नारियल |
स्वादनुसार नमक |
तलने के लिए तेल |
बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा
विधि :
1. बोंडा रेसिपी – सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धो कर 5 घंटे या रातभर भिगोने के लिए रखें |
![IMG 20200830 191725 IMG 20200830 191725](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200830_191725.jpg)
2. भिगोई हुई दाल को छन्नी से छान लें | एक मिक्सी की मदद से दाल के अंदर हरी मिर्च,
अदरक और कढ़ी पत्ता डालकर बारीक़ पीस लें और एक बाउल में निकालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें |
(आवश्यकता हो तो ही पानी डालें) ओनियन उत्तपम रेसिपी
![IMG 20200830 191929 IMG 20200830 191929](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200830_191929.jpg)
3. 8-10 मिनट के लिए मिश्रण को एक ही दिशा में फेंटे। इससे मिश्रण हल्का हो जायेगा और हमारे वड़े स्पंजी बनेंगे |
![IMG 20200830 192004 IMG 20200830 192004](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200830_192004.jpg)
4. यह जांचने के लिए कि मिश्रण तैयार है या नहीं, एक पानी से भरी कटोरी के अंदर थोड़ा मिश्रण डाले, अगर मिश्रण पानी में तैरने लगे तो समजो हमारा मिश्रण वड़ा बनाने के लिए तैयार है।
![IMG 20200830 192045 IMG 20200830 192045](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200830_192045.jpg)
5. फेंटे हुए मिश्रण के अंदर जीरा, कुटी हुई काली मिर्च पाउडर, हींग, बारीक़ कटा हुआ सूखा नारियल, चावल का आटा, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें |
![IMG 20200830 192149 बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200830_192149.jpg)
6. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रखें |अब हथेलियों पर ठंडा पानी लगाइए और थोड़ा मिश्रण हथेलियों पर लेकर गोल आकार बनाये |
![IMG 20200830 192336 बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20200830_192336.jpg)
7. और वड़े को गर्म तेल में डालें | उडुपी सांभर रेसिपी
![IMG 20200830 192454 1 बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20200830_192454-1.jpg)
8. वड़े को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें | ऐसे ही सारे वड़े (बोंडा रेसिपी) बनाकर तैयार कर लें |
![IMG 20200830 192724 बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20200830_192724.jpg)
9. ऊपर से कुरकुरे और अंदर से स्पोंजी उड़द दाल बोंडा रेसिपी बनकर तैयार है, जिसे आप नारियल की चटनी और वेजिटेबल सांभर के साथ सुबह के नाश्ते में परोस सकते है |
![IMG 20200830 193403 बोंडा रेसिपी | bonda in hindi | Urad Dal bonda Recipe in hindi | उड़द दाल बोंडा | उलुंदु बोंडा](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20200830_193403.jpg)
सुझाव :
1. ध्यान रहे की दाल पिसते समय ज्यादा पानी न डाले अन्यथा घोल ज्यादा पतला हो जायेगा और वड़ा बनाना मुश्किल हो जाएंगा |
2. घोल को दरदरा ही पिसे, ज्यादा चिकने घोल से वड़े को आकर देना मुश्किल हो जाता है |
3. अगर घोल पतला हो जाये तो उसमें चावल का आटा डालकर घोल को गाढ़ा कर लें |
4. चावल के आटे की जगह आप कॉर्न फ्लौर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
5. वड़े (बोंडा रेसिपी) को ज्यादा तेज आंच पर न तले वरना वह अंदर से कच्चे ऊपर से ज्यादा सुनहरे हो जायेंगे |
6. वड़े (बोंडा रेसिपी) को मध्यम से धीमी आंच पर ही तलें |