पुदीना चटनी रेसिपी | Pudina Chutney Recipe in Hindi | Mint Chutney

समोसा, पकोड़ा, कचौरी, ढ़ोकला और रोल-कटलेट के साथ परोसे जानेवाली यह पुदीने की चटनी (Pudina Chutney Recipe in Hindi) बेहद ही स्वादिष्ट चटनी है | जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर गरमा गर्म नाश्ते के साथ परोस सकते हो | यह चटनी को ओर भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए तड़का भी डाला है, आप चाहे तो बिना तड़केवाली भी बना सकते है | वह भी उतनी ही स्वादिष्ट लगती है |
Preparation Time: 5 Minutes
Cooking Time: 2 Minutes
Cuisine: Indian Side Dish
आवश्यक सामग्री:
1 कप किसा हुआ नारियल |
1 बड़ी चम्मच भुना हुआ चना दाल |
2-3 हरी मिर्च |
1 कप पुदीना |
1 इंच अदरक का टुकड़ा |
स्वादनुसार नमक |
1 छोटा टुकड़ा इमली का |
आवश्यकतानुसार पानी |
तड़के के लिए
½ छोटी चम्मच राइ |
½ छोटी उड़द दाल |
2 साबुत लाल मिर्च |
चुटकी हींग |
4-5 कढ़ी पत्ता |
Pudina Chutney Recipe in Hindi (पुदीना चटनी रेसिपी) बनाने की विधि :
1. एक मिक्सर जार में आवश्यक सामग्री में दी गयी सारी सामग्री डाले। कारा चटनी रेसिपी

2. जार को बंद करके बारीक़ पीसकर एक बाउल में निकाले | (आवश्यकता हो तो ही पानी डालें)

3. एक तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें | अब उसमें राइ डालकर राइ के चटकने के बाद उसमें उड़द दाल, सुखी लाल मिर्च, हींग और कढ़ी पत्ता डालें|

4. तड़के को चटनी पर डाले और अच्छे से मिक्स करें |नारियल और तिल की चटनी

5. बेहद ही लजीजदार और स्वादिष्ट पुदीने की चटनी (Pudina Chutney Recipe in Hindi) तैयार है, जिसे आप समोसा, पकोड़ा, कचौरी, ढ़ोकला और रोल-कटलेट के साथ भी परोस सकते है|

सुझाव:
1. आप अपने स्वादनुसार चटनी को कम या अधिक तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हो |
2. ठंडे पानी से चटनी का रंग काला नहीं पड़ता |
3. चटनी में ठंडे पानी की जगह आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
4. चटनी को आप बिना तडकेवाली भी बना सकते हो |