आसान तरीके से बनाये चॉकलेट आइसक्रीम | Chocolate ice cream Recipe

Chocolate ice cream Recipe in Hindi – चॉकलेट आइसक्रीम एक बेहद ही शानदार डेजर्ट है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते है | यह बहुत ही स्वादिष्ट लेकिन सिंपल रेसिपी है। घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से यह स्वादिष्ट और आकर्षक रेसिपी आराम से बनाई जा सकती है। आइसक्रीम बनाने के लिए किसी खास मौके की जरुरत नहीं होती लेकिन फिर भी आप चाहें तो इसे किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी जैसे मौकों पर बना सकते हैं। आप इसे कोल्ड कॉफी और मिल्कशेक के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Preparation Time: 10 Minutes
Cooking Time: 5 Minutes
Freezer Time: 7-8 Minutes
Cuisine: Dessert
आवश्यक सामग्री :
1 कप दूध |
1 कप क्रीम |
2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर |
1 बड़ी चम्मच कॉर्न फ्लौर |
5 बड़े चम्मच कोको पाउडर |
5 बड़े चम्मच चीनी |
चोको चिप्स सजावट के लिए |
Chocolate Ice Cream Recipe in Hindi (चॉकलेट आइसक्रीम) बनाने की विधि :
1. एक पैन या कढ़ाई में दूध के अंदर कॉर्न फ्लोर, कोको पाउडर, मिल्क पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करें |

2. अब पैन को गैस पर रखकर मध्यम आंच पर चम्मच से लगातर चलाते हुए 2-3 मिनिट के लिए पकाये |
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब गैस को बंद करें और ठंडा होने के लिए रख दें |

3. जैसे ही मिश्रण ठंडा हो जाये तब एक मिक्सी जार में चॉकलेट मिश्रण और क्रीम डालकर 1 से 2 मिनिट के लिए मिक्सी में चलाइये |

4. आइसक्रीम मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर में निकाले |

5. अब मिश्रण को एक प्लास्टिक पेपर या एल्युमीनियम फॉयल की मदद से ढंक दें |
(ऐसा करने से आइस क्रीम पर बर्फ नहीं जमेगी)

6. कंटेनर को बंद करे और आइसक्रीम को फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें | वनीला आइसक्रीम रेसिपी

7. 7-8 घंटे बाद या आइसक्रीम जम जाने के बाद फ्रीज़र में से निकाले और फॉयल या प्लास्टिक पेपर को हटा दें |

8. ठंडी और स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम तैयार है | उसे एक बाउल में निकाले और ऊपर थोड़ी चोको चिप्स डालकर तुरंत ही सर्व करे और ठंडी ठंडी आइस क्रीम का मजा लें |

सुझाव :
1. आइस क्रीम बनाने के लिए फुल फैट दूध का इस्तेमाल करें |
2. क्रीम की जगह आप घर पर जमी हुई मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
3. आइसक्रीम के मिश्रण के ऊपर प्लास्टिक पेपर या फॉयल का इस्तेमाल करने से आइसक्रीम पर बर्फ नहीं जमती |
4. चॉकलेट आइसक्रीम ऊपर चोको चिप्स, चोको सिरप या ड्राईफ्रुट्स डालकर भी सर्व कर सकते हो |