Your title
सलाद

कच्चे आम का सलाद | Raw / Green Mango Salad Recipe in Hindi

कच्चे आम का सलाद

कच्चे आम से बना यह सलाद तीखा और बेहद ही स्वादिष्ट सलाद है | जिसे आप तुरंत ही बनाकर दोपहर या रात के खाने के साथ परोस सकते हो | अगर आपको कच्चा आम खाना पसंद है तो यह रेसिपी आपको बेहद ही पसंद आएगी | इस सलाद को बनाने के लिए अचार के मसाले का इस्तेमाल किया गया है | झटपट से बननेवाला यह सलाद की रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करें और आपके अनुभव हमारे साथ शेयर करें |

Preparation Time: 5 Minutes

Making Time: 5 Minutes

Cuisine: Indian Salad Recipe

आवश्यक सामग्री :

1 मध्यम आकर का कच्चा आम
1 छोटी चम्मच नमक या स्वादनुसार
4 बड़े चम्मच आचार का मसाला
1 बड़ी चम्मच तेल

कच्चे आम का सलाद (Raw/Green Mango Salad Recipe in Hindi) बनाने के विधि:

1. सबसे पहले कच्चे आम को बारीक़ टुकड़ो में काट लें |

कच्चे आम का सलाद

2. अब कटे हुए आम के अंदर अचार मसाला, नमक और तेल डालें |मेयोनीज वेजी सलाद रेसिपी

3. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें | बैंगन मसाला रेसिपी

4. हमारा कच्चे आम का स्वादिष्ट सलाद तैयार है | जिसे आप दोपहर या शाम को भारतीय भोजन के साथ परोस सकते हो | 

कच्चे आम का सलाद

सुझाव :

1. आम को आप अपने मनचाहे आकर में काट सकते हो |

2. सलाद में अचार के मसाले की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |

3. इस सलाद को एक डिब्बे में भरकर 2-3 दिनों तक खा सकते हो |

4. अगर आपको आम के साथ प्याज का स्वाद पसंद है तो इस सलाद में प्याज भी डाल सकते हो |

5. इस सलाद को आप परवल आलू की सब्जी, रोटी,चावल, लसुनी दाल तड़का , स्वादिष्ट व पौष्टिक पालक वाली मिक्स दाल तड़का या कोई भी भारतीय भोजन के साथ सर्व कर सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *