रूह अफ़ज़ा लस्सी रेसिपी | Rooh Afza Lassi Recipe in Hindi | summer drink recipe

Rooh Afza Lassi Recipe in Hindi – गर्मी के मौसम कुछ ठंडा ठंडा पीने का मन करे तो घर पर ही बड़ी आसानी से बनाये यह रूह अफ्जा लस्सी | गुलाब से बना यह रूह अफ़ज़ा सिरप हमारे शरीर को ठंडक तो देता ही साथ में एक फ्रेशनेस भी देता है | तो चलिए बनाते है यह Rooh Afza Lassi Recipe in Hindi (रूह अफ्जा लस्सी रेसिपी) |
Preparation Time: 5 Minutes
Making Time: 5 Minutes
Cuisine: Indian Recipe
आवश्यक सामग्री :
1 कप दही |
1/2 कप ठंडा दूध |
3-4 आइस क्यूब (बर्फ के टुकड़े) |
2 बड़े चम्मच रूह अफ़ज़ा सिरप |
2 बड़े चम्मच चीनी या स्वादनुसार |
बारीक़ कटे हुए पिस्ता सजावट के लिए (वैकल्पिक) |
Rooh Afza Lassi Recipe in Hindi (रूह अफ़ज़ा लस्सी रेसिपी) बनाने की विधि :
1. सबसे पहले एक मिक्सी जार में दही , चीनी, रूह अफ्जा सिरप, दूध और आइस क्यूब डालें |

2. मिक्सी जार को बंद करे और 1-2 मिनिट के लिए मिक्सी को चलाइये |

3. ठंडी ठंडी रूह अफ़ज़ा लस्सी (Rooh Afza Lassi Recipe in Hindi) तैयार है | एक ग्लास में लस्सी को निकाले और ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता से गार्निश करे और ठंडा ठंडा सर्व करें |

सुझाव :
1. लस्सी बनाने के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल न करें |
2. चीनी की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |
3. इस रेसिपी में मैंने दूध का इस्तेमाल किया है, आप चाहे तो पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
4. लस्सी को गाढ़ा या पतला बनाने के लिए दूध की मात्रा कम या ज्यादा रखें |
5. लस्सी को ओर ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप अपने मनचाहे ड्राई फ्रुट्स का इस्तेमाल करें |
6. लस्सी से भरे ग्लास को डेकोरेट करने के लिए खाली ग्लास में रूह अफ्ज़ा सिरप चम्मच की मदद से ग्लास में फैला दे उसके बाद लस्सी डालें |