Your title
चटनी

नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी | Coconut Chutney Recipe in Hindi| How To Make Coconut Chutney

नारियल की चटनी | Coconut Chutney recipe | How To Make Coconut Chutney

इडली, डोसा, मेंदुवड़ा, उत्तपम और साउथ इंडियन समोसा के साथ परोसे जाने वाली नारियल की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब लगती है| यह दक्षिण भारत की बहुत ही लोकप्रिय चटनी है, जिसे आप घर पर बहुत आसानी और जल्दी से बना सकते हो|

Preparation Time: 5-10 Minutes

Making Time: 5 Minutes

Cuisine: South Indian (Side Dish)

आवश्यक सामग्री :

1 कप छोटे छोटे टुकड़ो में कटा हुआ नारियल
½ कप फुटाना दाल
2 चम्मच दही
10-12 कढ़ी पत्ता
1 इंच अदरक
½ कप हरा धनिया
2-3 हरी मिर्च
½ चम्मच जीरा
स्वादनुसार नमक
जरुरतनुसार पानी
1 चम्मच तेल
¼  चम्मच राई
चुटकी हींग
½ छोटी चम्मच उड़द दाल
½ छोटी चम्मच चना दाल
3-4 कढ़ी पत्ता
2 साबुत लाल मिर्च

नारियल की चटनी बनाने की  विधि:

1. सबसे पहले मिक्सर के जार में नारियल, फुटाना दाल, दही, कढ़ी पत्ता, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, नमक और पानी डालकर बारीक़ पीस ले |

नारियल की चटनी | Coconut Chutney recipe | How To Make Coconut Chutney

2. और एक बाउल में निकाल दे | वड़ा पाव की सुखी लाल चटनी रेसिपी

3. अब तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमे राई, उड़द दाल, चना दाल, कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार कर लें |

4. तड़के को चटनी के ऊपर फैला के चटनी को अच्छे मिक्स करें|

नारियल की चटनी | Coconut Chutney recipe | How To Make Coconut Chutney

5. हमारी स्वादिष्ट नारियल की चटनी तैयार है, आप इसे इडली, डोसा, मेंदुवड़ा, उत्तपम और साउथ इंडियन समोसा या किसी भी अन्य नाश्ते के साथ सर्व कर सकते है |

नारियल की चटनी | Coconut Chutney recipe | How To Make Coconut Chutney

सुझाव :

1. इस चटनी में दही की जगह आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

2. इस चटनी में फूटाना दाल की जगह आप भुनी हुई मूंगफली का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

3. आप अपने स्वादनुसार चटनी को कम या अधिक तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *