रवा करंजी रेसिपी | karanji recipe | Rava Gujiya | kajjikayalu recipe | suji karanji recipe | semolina gujiya
रवा करंजी रेसिपी | karanji recipe | Rava Gujiya | kajjikayalu recipe | Rava (suji) karanji recipe | semolina gujiya – रवा करंजी ज्यादातर महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्रसिद्ध एक पारम्परिक स्वीट रेसिपी है | करंजी को महाराष्ट्र में “करंजी”, उत्तर भारत में “गुजिया”, गुजराती में “घूघरा” और कर्नाटक में “कज्जीकयालू” के नाम से जाना जाता है |
रवा करंजी रेसिपी – यह आमतौर पर दीपावली और होली के त्यौहार पर खास बनाई जाती है | जिसमें स्टफिंग के लिए रवा, नारियल का बुरादा, बेसन को घी में भूनकर उसमें चीनी पाउडर, इलायची और जायफल पाउडर डालकर स्टफिंग तैयार किया जाता है | बनाये गए स्टफिंग को मैदे की पूरी में भरकर बंद करके करंजी का आकर दिया जाता है और तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है | बेहद ही स्वादिष्ट रवा करंजी की रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करें |
Preparation Time: 45 Minutes
Cooking Time: 30-45 Minutes
Cuisine: Indian Sweet Recipe
आवश्यक सामग्री :
स्टफिंग के लिए :
1 कप रवा |
½ कप नारियल का बुरादा |
1/3 कप बेसन |
½ कप पीसी हुई चीनी |
¼ कप खसखस |
½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर |
½ छोटी चम्मच जायफल पाउडर |
1 कप घी |
बाहरी परत के लिए :
1½ कप मैदा |
2 बड़े चम्मच घी |
½ छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक |
पानी आवश्यकतानुसार |
घी (आवश्यकतानुसार) |
सूखा आटा (मैदा) (आवश्यकतानुसार) |
तलने के लिए तेल |
रवा करंजी रेसिपी | karanji recipe | Rava Gujiya | kajjikayalu recipe | Rava (suji) karanji recipe | semolina gujiya
विधि :
स्टफिंग के लिए :
1. रवा करंजी रेसिपी – सबसे पहले पेन या कड़ाई में 1/2 कप से थोड़ा ज्यादा घी डालकर घी को गर्म होने दे | गर्म घी के अंदर रवा या सूजी डाले |
2. लगातर चम्मच से चलाते हुए रवा को हल्का सुनहरा होने तक भुनकर एक प्लेट में निकाले | नानखटाई रेसिपी
3. अब उसी कड़ाई में ¼ कप जितना घी डालकर बेसन को हल्का सुनहरा होने तक भुनकर प्लेट में निकाल लें | ऐसे ही बचा हुआ घी कड़ाई में डालकर नारियल का बुरादा और खसखस को भूनकर एक प्लेट में निकाल लें |
4. सारी चीजों को एक बाउल में निकालें और उसके अंदर पीसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |
5. रवा करंजी रेसिपी – हमारा स्टफिंग बनकर तैयार है | मकई चिवड़ा
बाहरी परत के लिए :
1. एक बर्तन में मैदा, घी और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |
2. मिक्स किये हुए आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर थोड़ा नरम आटा गूँथ लें और 15 मिनिट के लिए ढंककर रखें |
3. 15 मिनिट के बाद आटे को थोड़ा मसलकर चिकना करके आटे को समान भागो में विभाजित कर लें |पोहा चिवड़ा
4. चकला-बेलन की मदद से एक बड़ी रोटी बनाकर तैयार कर लें |
5. रोटी के ऊपर पहले घी लगाए और ऊपर से सूखा आटा फैलाये |नमकीन पारे
6. रोटी को मोड़ते हुए टाइट रोल बना लें |
7. रोल को चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें |गेहूं के आटे की चकली
8. आटे के छोटे टुकड़ो को हाथ के बीच दबाकर छोटी लोई तैयार कर लें |
9. ऐसे ही सारी लोई बनाकर तैयार कर लें और लोई को गीले कपड़े से ढ़ँकर रखें जिससे की वह सूख ना पाए |
करंजी बनाने के लिए :
1. रवा करंजी रेसिपी – एक लोई उठाकर चकला- बेलन की मदद से छोटी पूरी बेल लें |
2. बेली हुई पूरी के अंदर स्टफिंग भरे |
3. किनारों पर पानी लगाइये और बंद करके किनारो से दबाये |
4. करंजी बनाने की चम्मच से करंजी को किनारो से कट कर लें और पूरी का अतिरिक्त भाग निकालकर करंजी तैयार कर लें |
5. ऐसे ही आप काटा चम्मच की मदद से करंजी बना सकते है | जैसे फोटो में दिखाया गया है |
6. ऐसे ही हाथ की मदद से आटे को पिंच करते जाए और करंजी की भुजाओं को अंदर की ओर मोड़कर भी करंजी तैयार कर सकते है |
7. इसी तरह बाकी की करंजी बनाकर तैयार कर लें |
8. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें एक-एक करके करंजी डालें |
9. करंजीयों को मध्यम से धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें |
10. ऐसे ही सारी करंजी (रवा करंजी रेसिपी) बनाकर तैयार कर लें, पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही उसे एयर टाइट डिब्बे में रखकर स्टोर करें | इस करंजी को आप 15 दिन के लिए स्टोर कर सकते हो |
सुझाव :
1. स्टफिंग में खोये का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
2. स्टफिंग में मैंने ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल नहीं किया है, आप चाहे तो आप अपने स्वादनुसार अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते है |
3. करंजी (रवा करंजी रेसिपी) बनाने के लिए आप करंजी के सांचे का भी इस्तेमाल कर सकते है |
4. करंजी को मध्यम से धीमी आंच पर ही तलें |
5. करंजी (रवा करंजी रेसिपी) को आप एयर टाइट डिब्बे में १५ दिन तक स्टोर कर सकते हो |