चावल इडली रेसिपी | Rice Idli Recipe In Hindi | बाजार जैसी इडली बनाने की विधि
इडली रेसिपी | चावल इडली रेसिपी | Rice Idli Recipe In Hindi | बाजार जैसी इडली बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – इडली दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन है जो भारत में हर जगह बनाये जाने वाला स्वास्थ्य वर्धक नाश्ता है| यह उड़द की दाल और चावल के घोल को खमीर आने (फरमेन्ट) के बाद भाप मै पका कर बनायीं जाती है, इडली कई तरीकों से बनायीं जाती है जैसे की रागी इडली, ओट्स इडली, रवा इडली, पोहा इडली, इंस्टेंट इडली और व्रत में खानेवाली (सामवत इडली), आदि | चावल और दाल की इडली को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हो | इडली को आप नारियल की चटनी, सांभर और चाय के साथ नास्ते में परोसे |
![Perfact idli recipe in hindi इडली रेसिपी Perfact idli recipe in hindi इडली रेसिपी](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2022/09/Perfact-idli-recipe-in-hindi-इडली-रेसिपी-630x630.png)
इडली रेसिपी | चावल इडली रेसिपी | Rice Idli Recipe In Hindi | बाजार जैसी इडली बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे अन्य व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी | जैसे की स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी में मैगी नूडल्स रेसिपी, दही पापड़ी चाट रेसिपी, पाव भाजी रेसिपी,सेव पूरी रेसिपी,मिसल पाव रेसिपी, बटाटा वड़ा पाव बनाने की रेसिपी, दाबेली रेसिपी , सैंडविच ढोकला और भी की सारे स्नैक्स रेसिपी को शामिल है | इसके अलावा इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |
Table of Contents |
Trending Recipes |
आवश्यक सामग्री |
स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ परफेक्ट इडली रेसिपी कैसे बनाये |
सुझाव |
Preparation Time: 8-10 Hours
Cooking Time: 15-20 Minutes
Cuisine: South Indian Recipe
Trending Recipes :
- ग्वार फली की सब्जी | ग्वार फली की सब्जी कैसे बनाएं | gavar phali ki sabji recipe in hindi
- पुदीना पराठा रेसिपी | मिंट पराठा | पुदीना लच्छा पराठा | pudina paratha in hindi
- स्प्रिंग अनियन पराठा | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe
- वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha
- मेथी पराठा रेसिपी | methi paratha in hindi | मेथी का पराठा | फेनुग्रीक पराठा
- सहजन की सब्जी | Sahjan ki sabji recipe in Hindi | आलू सहजन की सब्जी कैसे बनाएं
आवश्यक सामग्री :
3 कप चावल |
1 कप उड़द दाल |
1 कप पोहा |
3 बड़े चम्मच तेल |
½ छोटी चम्मच मेथी दाना |
¼ छोटी चम्मच खाने का सोडा |
स्वादनुसार नमक |
चिकना करने के लिए तेल |
इडली रेसिपी (Rice Idli Recipe in Hindi ) बनाने की विधि :
1. उड़द की दाल, चावल, मेथी और पोहा को 3 से 4 बार अच्छे से धो कर 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो के रखें |
![Idli Sambar Recipe 1 1 चावल की इडली | Rice Idli Recipe In Hindi | Idli Banane Ki Vidhi | इडली रेसिपी](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-1-1.jpg)
2. 5-6 घंटे बाद उड़द दाल-चावल को एक मिक्सी जार की मदद से बारीक़ पीस लें |
![IMG 20200802 191139 1 IMG 20200802 191139 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG_20200802_191139-1.jpg)
3. बैटर को एक एयर टाइट डिब्बे में निकाले |
![Idli Sambar Recipe 4 1 Idli Sambar Recipe 4 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-4-1.jpg)
4. तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमे खाने का सोडा डाल के बैटर के अंदर डालें |
![Idli Sambar Recipe 5 1 Idli Sambar Recipe 5 1](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-5-1.jpg)
5. अब बैटर के अंदर नमक और जरूरत अनुसार पानी डालकर अच्छे से मिक्स करे और डिब्बे को बंध करके गरम जगह पर 10 से 12 घंटो के लिए बैटर को फरमेन्ट होने के लिए रख दे |
![Live Khatta Dhokla Recipe 5 Live Khatta Dhokla Recipe 5](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Live-Khatta-Dhokla-Recipe-5.jpg)
6. 10-12 घंटे बाद इडली का बैटर अच्छे से फर्मेंट हो गया होगा | (अगर बैटर फर्मेंट नहीं हुआ हो तो उसे 2-3 के लिए ओर रखें)
![Idli Sambar Recipe 7 Idli Sambar Recipe 7](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-7.jpg)
7. इडली कुकर के अंदर 1-2 गिलास पानी डालकर कुकर को मध्यम आँच पर गरम करने के लिए रख दे|
अब इडली के सांचे को तेल से चिकना करें और उसमे बैटर डाले | बैटर से भरे हुए सांचे को कुकर
के अंदर रखकर 10 से 15 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर पकने के लिए रखे |
![Idli Sambar Recipe 8 1 चावल की इडली | Rice Idli Recipe In Hindi | Idli Banane Ki Vidhi | इडली रेसिपी](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-8-1.jpg)
8. इडली के सांचे को बहार निकाले और कुछ मिनिट के लिए ठंडा होने के बाद इडली को निकाले |
ऐसे ही सारी इडली बनाये |
![Idli Sambar Recipe 9 1 चावल की इडली | Rice Idli Recipe In Hindi | Idli Banane Ki Vidhi | इडली रेसिपी](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-9-1.jpg)
9. हमारी सॉफ्ट और स्पोंजी इडली तैयार है |
![Idli Sambar Recipe 11 mian idli 1 चावल की इडली | Rice Idli Recipe In Hindi | Idli Banane Ki Vidhi | इडली रेसिपी](https://mitalideliciouskitchen.com/wp-content/uploads/2020/08/Idli-Sambar-Recipe-11-mian-idli-1.jpg)
सुझाव :
1. इस रेसिपी में उबले हुए चावल की जगह पोहे का इस्तेमाल कर सकते हो|
2. मैंने यहां चावल और दाल को साथ में भिगोया और साथ मैं ही पीसा है, आप चाहे तो दोनो को अलग अलग भिगो के अलग अलग पीस सकते हो|
3. फरमेन्ट बैटर को आप फ्रिज मैं 4 से 5 दिन तक रख सकते हो और जब मनचाहे तब बैटर को फ्रिज मैं से निकाल के गरमा गरम इडली रेसिपी (Rice idli बना सकते हो |
4. नरम और स्पंजी इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसने पर खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।