तिरंगा सैंडविच रेसिपी | tricolour Sandwich Recipe | independence day Recipe

independence day Recipe – 15 अगस्त के इस खासे मौके पर आज हम आपके लिए लाये तिरंगा सैंडविच की रेसिपी, जो हेल्थी तो है ही साथ में बहुत स्वादिष्ट भी है | झटपट से और घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री से बनी यह सैंडविच की रेसिपी को फॉलो करे | आप भी अपने घर पर 15 अगस्त के दिन यह तिरंगा सैंडविच बनाये और इस दिन को घरवालों के साथ सेलिब्रेट करें |
Preparation Time: 10 Minutes
Making Time: 10 Minutes
Cuisine: Sandwich Recipe
आवश्यक सामग्री :
4 ब्रेड स्लाइस |
1 ककडी पतली स्लाइस में कटी हुई |
1/2 कैप्सिकम स्लाइस में कटा हुआ |
सैंडविच चटनी आवश्यकतानुसार |
चाट मसाला सैंडविच पर छिड़कने के लिए |
मेयोनीज़ सॉस आवश्यकतानुसार |
चीज़ किसा हुआ आवश्यकतानुसार |
1 गाजर किसा हुआ (केसरी कलरवाला) |
½ छोटी चम्मच टोमेटो सॉस |
½ बड़ी चम्मच मेयोनीज़ सॉस |
बटर आवश्यकतानुसार |
तिरंगा सैंडविच रेसिपी (independence day Recipe) बनाने की विधि :
1. ब्रेड की 4 स्लाइस लें और उसके किनारो को काट लें |

2. 2 ब्रेड की स्लाइस पर पहले बटर और बाद में सैंडविच की चटनी लगाएं |

3. अब चटनी लगाए एक ब्रेड के ऊपर ककड़ी की स्लाइस और केप्सिकम की स्लाइस लगाकर उसके ऊपर चाट मसाला या सैंडविच का मसाला छिड़के | (ग्रीन लेयर)

4. बटर और सैंडविच चटनी लगाए दूसरे ब्रेड की स्लाइस रखें और उसके ऊपर मायोनीज़ सॉस और किसा हुआ चीज फैलाये | (वाइट लेयर)

5. अब तीसरे ब्रेड की स्लाइस लें और उसके एक साइड बटर लगाए और मायोनीज़-चीजवाली लेयर के ऊपर रखें |

6. अब किसा हुआ गाजर के अंदर टोमेटो सॉस और मायोनीज़ सॉस डालकर सारी चीजों को मिक्स करें |

7. तीसरे लेयर के ब्रेड की दूसरी साइड पर गाजर का मिश्रण फैलाये | (केसरी लेयर)

8. चोथी ब्रेड पर बटर लगाए और गाजर मिश्रणवाली लेयर पर ब्रेड की स्लाइस रखकर दबाएं और सैंडविच बना लें |

9. एक प्लेट में सेंडविच को निकाले और चाकू की मदद से 2 हिस्सों में काट लें |

10. बेहद ही स्वादिष्ट तिरंगा सैंडविच (independence day Recipe) तैयार है | जिसे आप टोमेटो केचअप और हरी चटनी के साथ परोस सकते हो |

सुझाव :
1. ग्रीन लेयर के लिए आप पत्ता गोभी या फिर सैंडविच की चटनी में पनीर मिक्स करके भी रख सकते हो |
2. वाइट लेयर के लिए किसा हुआ चीज़ की जगह चीज की स्लाइस या किसा हुआ पनीर भी रख सकते हो |
3. ओरंज लेयर के लिए आप गाजर की जगह टमाटर की स्लाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हो |