ब्रेड क्रम्ब्स रेसिपी | Bread Crumbs Recipe in Hindi

Bread Crumbs Recipe in Hindi| ब्रेड क्रम्ब्स रेसिपी – ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल हम टिक्कियां, कबाब, कटलेट, पकौड़े, बर्गर और कई रेसिपी को करारा बनाने मैं करते है | नॉर्मली ब्रेड क्रम्ब्स दो तरीकों से बनाया जाता है | एक फ्रेश ब्रेड को मिक्सी में पीसकर बनाया हुआ ब्रेड क्रम्ब्स और दूसरा ब्रेड को तवे पर, ओवन मैं, धुप मैं सूखाकर या फिर फ्रीजर मैं सुखाकर मिक्सी मैं पीसकर उसका ब्रेड क्रम्ब्स बनाया जाता है | आज मैं आपको ब्रेड को तवे पर सेक कर ब्रेड क्रम्ब्स बनाने का तरीका बताउंगी, जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है | तो चलिए बनाते है (Bread Crumbs Recipe in Hindi) ब्रेड क्रम्ब्स की रेसिपी |
Preparation Time: 5 Minutes
Cooking Time: 10 Minutes
आवश्यक सामग्री
6 ब्रेड की स्लाइस
Bread Crumbs Recipe in Hindi (ब्रेड क्रम्ब्स) बनाने की विधि :
1. सबसे पहले ब्रेड की किनारो को काट लें |

2. अब एक मिक्सी की मदद से उसे दरदरा पीस लें |

3. पीसे हुए ब्रेड को एक तवे पर धीमी आंच पर बीच बीच मैं चम्मच से चलाते हुए कुरकुरा होने तक सेक लें और उसे ठंडा होने दे |

4. एक बार फिर से मिक्सी से बारीक़ पीस लें |

5. ब्रेड क्रम्ब्स (Bread Crumbs Recipe in Hindi) तैयार है | जिसका इस्तेमाल आप कटलेट, कबाब, टिक्कियां, पकोड़े, बर्गर आदि को करारा बनाने के लिए कर सकते हो |

सुझाव :
1. ब्रेड की किनारियाँ काटे बिना भी ब्रेड क्रम्ब्स बनाया जा सकता है |
2. ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए आप सिर्फ ब्रेड की किनारियों का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
3. ब्रेड क्रम्ब्स को स्टोर करने के लिए एयर टाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें |
4. आप चाहे तो क्रम्ब्स मैं कोई भी सूखा मसाला या गार्लिक पाउडर मिलाकर भी रख सकते हो |
5. फ्रीज़र मैं आप क्रम्ब्स को 2-3 महीने तक और बहार उसे 1 महीने तक स्टोर कर सकते हो |
6. अगर आप फ्रेश ब्रेड क्रम्ब्स बना रहे हो तो उसे 2 या 3 दिन मैं इस्तेमाल करके ख़त्म कर दें |