शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी | Schezwan Fried Rice Recipe

उबले हुए चावल में ताजी हरी सब्जियां और शेजवान सॉस डालकर बनाया जानेवाला यह शेजवान फ्राइड राइस (Schezwan Fried Rice Recipe in Hindi) बेहद ही लजीजदार भारतीय-चाइनीज खाने में से एक तीखा चावल का व्यंजन है | यह राइस चाइनीज फ्राइड राइस से ही मिलता जुलता राइस है |जिसे मुख्य सामग्री में शेजवान सॉस का उपयोग किया जाता है , जो यह राइस को लाल मिर्च-लहसुन का तीखा स्वाद देता है | यह शेजवान सॉस को आप घर पर भी बना सकते हो या बाजार में से तैयार ला कर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हो | इस रेसिपी को अपने स्वादनुसार बनाने के लिए दिए गए सुझावो को पढ़ना मत भूलें |
Preparation Time: 15 Minutes
Cooking Time: 10 Minutes
Cuisine: Indo-Chinese Recipe
आवश्यक सामग्री :
2 कप उबले हुए चावल |
2 बड़े चम्मच तेल |
1 बारीक़ कटा हुआ प्याज |
¼ कप बारीक़ कटा हुआ केप्सिकम |
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज |
2 लहसुन की कलियाँ बारीक़ कटी हुई |
¼ कप बारीक़ कटा हुआ गाजर |
½ कप बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी |
¼ कप बारीक़ कटा हुआ फ्रेंच बिन्स |
1 छोटी चम्मच सोया सॉस |
2 बड़े चम्मच शेजवान सॉस |
¼ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर |
स्वादनुसार नमक |
Schezwan Fried Rice Recipe (शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी) बनाने की विधि :
1. एक बड़ी कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें | अब उसमें लहसुन, प्याज, गाजर, केप्सिकम, बिन्स और पत्तागोभी डालकर सब्जियों को तेज आंच पर 2 मिनिट के लिए भुने | (सब्जियों को ज्यादा मत पकाए)

2. जब सब्जियां कच्ची पक्की भून जाये तब उसमें कालीमिर्च पाउडर, सोया सॉस, शेजवान सॉस और नमक डालकर 20 सेकंड्स के लिए पकाये |

3. अब उसमें उबला हुआ राइस और हरा प्याज डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

4. राइस को 2-3 मिनिट के लिए चम्मच से हिलाते हुए टॉस करते हुए पकाये |

5. बेहद ही लजीजदार और स्वादिष्ट शेजवान फ्राइड राइस (Schezwan Fried Rice Recipe in Hindi) तैयार है | जिसे आप ड्राई मंचूरियन या ग्रेवी मंचूरियन के साथ परोस कर घर पर ही चाईनीज खाने का मजा उठा सकते हो |

सुझाव :
1. इस रेसिपी में चावल खिले खिले होने चाहिए | इसी लिए जब भी चावल उबले तब ध्यान रखें की चावल ज्यादा पक न जाये |
2. इस राइस में आप अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो |
3. इस राइस में सब्जियां क्रंची रहे इसलिए सब्जियों का कच्चापन निकल जाये उतना ही उसे पकाये |
4. राइस को कम या ज्यादा तीखा बनाने के लिए शेजवान सॉस की मात्रा कम या ज्यादा करें |
5. शेजवान फ्राइड राइस को आप रात के भोजन में ड्राई मंचूरियन, ग्रेवी मंचूरियन या फिर ऐसे ही परोस सकते हो |