वेजिटेबल पिज़्ज़ा रेसिपी |Vegetable Pizza Recipe in Hindi |Tawa Pizza

Vegetable Pizza Recipe in Hindi – कुछ ही मिनटों में तैयार होनेवाला वेजिटेबल पिज़्ज़ा बेहद ही स्वादिष्ट और लजीज पिज़्ज़ा है | जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते है | यह पिज़्ज़ा बनाने के लिए पिज़्ज़ा सॉस, वेजिटेबल और चीज़ का इस्तेमाल किया है | इस रेसिपी में आप अपनी मनपसंद वेजटेबल्स का इस्तेमाल कर सकते हो | यह रेसिपी को आप ओवन या बिना ओवन के भी बना सकते है| पिज्जा की यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आपके अनुभव हमारे साथ शेयर करें |
Preparation Time: 5 Minutes
Cooking Time: 5 Minutes
Cuisine: Evening Snacks Recipe
आवश्यक सामग्री :
1 पिज़्ज़ा बेस |
1 छोटी चम्मच बटर |
2 बड़े चम्मच पिज़्ज़ा सॉस या सेज़वान सॉस |
चकौर टुकड़ो में कटे हुए शिमला मिर्च |
चकौर टुकड़ो में कटे हुए टमाटर |
1 बड़ी चम्मच स्वीट कॉर्न |
चकौर टुकड़ो में कटे हुए प्याज |
चीज़ |
चिली फलैक्स |
ऑरेगैनो |
Vegetable Pizza Recipe in Hindi (वेजिटेबल पिज्ज़ा रेसिपी) बनाने की विधि :
1. सबसे पहले एक पेन में पि पिज़्ज़ा बेस पर बटर लगाकर दोनों साइड से धीमी आंच पर सेक लें |

2. अब सेके हुए पिज्जा बेस पर पिज़्ज़ा सॉस फैला लें |

3. अब उसके ऊपर शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और स्वीट कॉर्न रखें |

3. पिज्जा पर रखी सब्जी के ऊपर चीज फैला कर चिली फलैक्स और ऑरेगैनो छिड़के | शेज़वान कॉर्न पिज़्ज़ा रेसिपी

4. पेन को ढंक दें और 4-5 मिनिट धीमी आंच चीज पिघलने तक पकाये |

5. हमारा यम्मी और टेस्टी वेजिटेबल पिज़्ज़ा (Vegetable Pizza Recipe in Hindi) तैयार है | जिसे टोमेटो केचअप, चिली फलैक्स, ऑरेगैनो के साथ शाम के नाश्ते में परोसे |

सुझाव :
1. पिज़्ज़ा सॉस की जगह टोमेटो सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हो या दोनों सॉस को मिक्स करके भी उसका इस्तेमला कर भी इस्तेमाल कर सकते हो |
2. विविधता के लिए आप अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो |
3. चिली फलैक्स और ऑरेगैनो की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा रखें |
4. अगर आप पिज्ज़ा को ओवन में बना रहे हो तो ओवन को पहले 250 डिग्री पर प्री-हिट करे और उसके बाद उसमें पिज़्जा रखकर 5 मिनिट के लिए बेक करें |