Your title
किड्स रेसिपीसैंडविच-पिज्ज़ा-बर्गर रेसिपीस्ट्रीट फ़ूड स्नैक्स

वेज सैंडविच रेसिपी | veg sandwich in hindi | ईज़ी वेजिटेबल चीज़ सैंडविच | मिक्स वेजिटेबल चीज़ सैंडविच

चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच | Cheesy Mixed Veg sandwich

वेज सैंडविच रेसिपी | veg sandwich in hindi | ईज़ी वेजिटेबल चीज़ सैंडविच | मिक्स वेजिटेबल चीज़ सैंडविच | चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच बहुत ही आसानी से और झटपट से बन जानेवाली ब्रेकफास्ट रेसिपी है। उबले हुए आलू और ताजी सब्जियों से बनी इस सैंडविच को आप अपने बच्चे को लंचबॉक्स में भी रख सकते हैं। आप इस रेसिपी को मिनटों में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए भी बना सकते हैं। सैंडविच की इस रेसिपी मैं आप अपनी मनचाही सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो| मल्टीग्रेन ब्रेड या गेहूँ के आटे से बने ब्रेड का इस्तेमाल करके सैंडविच को ओर भी ज्यादा हेल्थी बना सकते हो| तो चलिए बनाते है चीज़ी वेज सैंडविच| चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच (Cheesy Mixed Veg sandwich)  बनाने के लिए नीचे दिए गए सीक्रेट सामग्री और स्टेप्स को फॉलो करें और आपके अनुभव हमें कमेंट बॉक्स मैं जरूर लिखकर भेजें|

Preparation Time: 15 Minutes

Cooking Time: 10 Minutes

Course: Break fast

आवश्यक सामग्री:

2 बड़े चम्मच उबले और कद्दूकस किये हुए आलू
1 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ प्याज 
1 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ केप्सिकम
2 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ टमाटर
1 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 बड़ी चम्मच किसा हुआ गाजर
1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला पाउडर
1/4 छोटी चम्मच नमक 
2 ब्रेड स्लाइस
1 चीज़ स्लाइस
1 चीज़ क्यूब सैंडविच के ऊपर फ़ैलाने के लिए
बटर ब्रेड पे लगाने के लिए और सेकने के लिए
सैंडविच चटनी या हरी चटनी ब्रेड पे लगाने के लिए

वेज सैंडविच रेसिपी | veg sandwich in hindi | ईज़ी वेजिटेबल चीज़ सैंडविच | मिक्स वेजिटेबल चीज़ सैंडविच बनाने की विधि :

1. वेज सैंडविच रेसिपी (veg sandwich in hindi) का वेजिटेबल मिश्रण तैयार करने के लिए सभी कटी हुई सब्जियों को एक बर्तन में लें | अब उसमें काली मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। वेज मेयोनेज़ सैंडविच रेसिपी

चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच | Cheesy Mixed Veg sandwich

2. ब्रेड की 2 स्लाइस लेकर ब्रेड पर पहले बटर और बाद में सैंडविच की चटनी लगाएं |

3. बटर और चटनी लगाये हुए दोनों ब्रेड पर वेजिटेबल मिश्रण फैलाये |

चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच | Cheesy Mixed Veg sandwich

4. वेजिटेबल मिश्रण फैलाये हुए एक ब्रेड के ऊपर चीज़ की स्लाइस रखें |

चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच | Cheesy Mixed Veg sandwich

5. दूसरी ब्रेड को चीज़वाली ब्रेड पर रखकर दबाएं और सैंडविच बना लें |

5. ब्रेड के दोनों तरफ मक्खन लगाएं। एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें | जब पैन गरम हो जाए तो इस पर सैंडविच रखें|

चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच | Cheesy Mixed Veg sandwich

6. और सैंडविच को अच्छी तरह से दोनों तरफ सेकें।

7. एक प्लेट मैं सेंडविच को निकाले और तिरछा या मनचाहे आकर मैं काटें |

चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच | Cheesy Mixed Veg sandwich

8. ऊपर से थोड़ा किसा हुआ चीज़ डालें और वेज सैंडविच रेसिपी (veg sandwich in hindi) को पोटेटो चिप्स, टोमेटो कैचअप या हरी चटनी के साथ परोसे | 

चीज़ी मिक्सड वेज सैंडविच | Cheesy Mixed Veg sandwich

सुझाव :

1. वेज सैंडविच रेसिपी (veg sandwich in hindi) को ज्यादा हेल्थी बनाने के लिए मल्टी ग्रेन या गेंहू के आटे से बने ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

2. आप अपनी मनचाही सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो |

3. सैंडविच को ओर ज्यादा चटपटा बनाने के लिए शेजवॉन सॉस, ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें |

4. अगर आपको सब्जियां पसंद हैं तो लाल-पीले रंग के कैप्सिकम, बेबी कॉर्न और ब्रॉकली जैसी सब्जियां भी डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *