घर पर बनाएं स्वादिष्ट शक्कर पारा  (Sweet Shakarpara Recipe)

शकरपारे त्यौहार पर बनाये जानेवाला पारंपरिक नाश्ता है | जिसे गरमा गर्म चाय के साथ सुबह या शाम के नाश्ते में परोसा जाता है |  शकरपारे को दो तरह से बनाये जाते है | चीनी मिलाकर और गुड़ मिलाकर |

Step 1

सबसे पहले एक पैन या छोटे बर्तन में गुनगुना पानी लेकर चीनी को पिघला लें |

Step 2

अब एक बड़े बर्तन में मैदा, रवा, नमक और घी डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

Step 3

सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करते जाये और सख्त आटा गूँथ लें | आटे को थोड़ा मसल के 10 मिनिट के लिए ढँककर साइड पे रखें |

Step 4

10 मिनिट के बाद आटे को समान भाग में बाँटकर गोल लोइयां बना ले |

Step 5

एक लोई लेकर चकला-बेलन की मदद से पतली (न ज्यादा पतली और न ही ज्यादा मोटी) रोटी बेल ले | इसी तरह बाकी बची हुई रोटियाँ भी बेल लिजिये |

Step 6

एक रोटी को चकले पर लेकर उसको चाकू की मदद से छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लीजिये |

आगे के स्टेप्स जानने के लिए नीचे क्लीक करें

Arrow

www.mitalideliciouskitchen.com