सबसे पहले एक पैन या छोटे बर्तन में गुनगुना पानी लेकर चीनी को पिघला लें |
अब एक बड़े बर्तन में मैदा, रवा, नमक और घी डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |
सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करते जाये और सख्त आटा गूँथ लें | आटे को थोड़ा मसल के 10 मिनिट के लिए ढँककर साइड पे रखें |
10 मिनिट के बाद आटे को समान भाग में बाँटकर गोल लोइयां बना ले |
एक लोई लेकर चकला-बेलन की मदद से पतली (न ज्यादा पतली और न ही ज्यादा मोटी) रोटी बेल ले | इसी तरह बाकी बची हुई रोटियाँ भी बेल लिजिये |
एक रोटी को चकले पर लेकर उसको चाकू की मदद से छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लीजिये |