Traditional Mohanthal 

मोहनथाल बेसन, खोया और ड्राईफ्रूट्स से बनने वाली एक पारंपरिक गुजराती मिठाई है | यह मिठाई भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय मिठाई है,  इसलिए इसे मोहनथाल के नाम से जाना जाता है | मोहनथाल खासकर त्यौहार और खास मौके पर बनाया जाता है | बेसन से बनी यह शाही मिठाई सभी उम्र के लोगों को बेहद ही पसंद आती है |

दरदरा बेसन घी खोया  चीनी  दूध  काजू  बादाम  पिस्ता  इलायची पाउडर 

आवश्यक सामग्री 

1. सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में छन्नी की मदद से बेसन के आटे को छान लें |

2. अब बेसन के अंदर 100 ग्राम पिघला हुआ घी और 100 ग्राम गुनगुना गरम दूध डाले |

3. सारी चीजों को हाथों से अच्छे से मसल-मसल कर मिक्स करें |

4. सारे आटे को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे एक जगह इक्क्ठा करके उसे थोड़ा दबाकर ढंकन से ढंकर आधे घंटे के लिए साइड पे रखे |

5. आधे घंटे के बाद गेहूं छानने की छन्नी से छान ले |

6. अब एक कड़ाई में घी को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें छाना हुआ बेसन डाले और लगातर चम्मच से हिलाते हुए बेसन को भूनें |

7. 10-12 मिनिट के बाद बेसन थोड़ा हल्का हो जायेगा | चम्मच से लगातर हिलाते हुए बेसन को तब तक पकाये जब तक बेसन डार्क ब्राउन कलर का न हो जाये |

स्टेप बाय स्टेप फोटो के  साथ और सुझावो के साथ आगे की रेसिपी पढ़े 

Arrow
Hot dish

Read More recipes

ड्राई फ्रूट चिक्की रेसिपी