Go Back

Thandai Recipe in Hindi | होली स्पेशल ठंडाई रेसिपी

Thandai Recipe in Hindi एक पारंपरिक होली स्पेशल ड्रिंक है जो बादाम, सौंफ, खसखस, काली मिर्च और केसर से बनती है। यह ठंडाई शरीर को ठंडक देने के साथ स्वाद में भी बेहद रिच और क्रीमी होती है। इस आसान रेसिपी से आप घर पर पारंपरिक ठंडाई बना सकते हैं।
Prep Time10 minutes
भिगोने का समय4 hours
Total Time4 hours 10 minutes
Course: Beverage, Drinks
Cuisine: Indian
Keyword: thandai recipe in hindi
Servings: 3
Calories: 180kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen

Ingredients

ठंडाई मसाला

  • ¼ कप बादाम
  • 2 टेबलस्पून काजू
  • 1 टेबलस्पून खसखस
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 8–10 काली मिर्च
  • 4 इलायची
  • 10–12 केसर धागे
  • 1 टेबलस्पून सूखी गुलाब की पंखुड़ी

ठंडाई बनाने के लिए

  • 3 कप ठंडा दूध
  • 3 टेबलस्पून चीनी (स्वादानुसार)

Instructions

  • सबसे पहले बादाम को 4–5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और उनका छिलका निकाल लें।
  • भीगे हुए बादाम, काजू, खसखस, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सर में डालें।
  • थोड़ा दूध डालकर सभी सामग्री का बारीक और स्मूद पेस्ट बना लें।
  • थोड़ा दूध डालकर सभी सामग्री का बारीक और स्मूद पेस्ट बना लें।
  • चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें और ठंडाई को 1–2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें।
  • सर्व करते समय ऊपर से कटे बादाम, पिस्ता और केसर डालकर ठंडी-ठंडी ठंडाई परोसें।

Notes

  • बेहतर स्वाद के लिए फुल फैट दूध का इस्तेमाल करें।
  • केसर को पहले गुनगुने दूध में भिगोने से रंग और खुशबू बेहतर आती है।
  • ठंडाई मसाला पहले से बनाकर फ्रिज में रखा जा सकता है।