Malpua Recipe in Hindi | मालपुआ बनाने की आसान विधि | Perfect Malpua Recipe
Malpua recipe in Hindi एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो खासकर होली और त्योहारों पर बनाई जाती है। यह सुनहरे, हल्के खस्ता और चाशनी में भीगे हुए मालपुए ऊपर से गाढ़ी रबड़ी के साथ परोसे जाते हैं।
Prep Time30 minutes mins
Cook Time20 minutes mins
Resting Time20 minutes mins
Total Time1 hour hr 10 minutes mins
Course: Dessert, Sweet
Cuisine: Indian, North Indian
Keyword: Malpua recipe in Hindi
Servings: 4 people
Calories: 240kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen
- 1 कप मैदा
- 2 टेबलस्पून सूजी
- 1 कप दूध
- 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
Sugar Syrup
- 1 कप चीनी
- 1/2 कप पानी
- कुछ धागे केसर के
Rabdi (Optional)
- 1 लीटर फुल फैट दूध
- 3 टेबलस्पून चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- कुछ धागे केसर के
- 1 टेबलस्पून कटे बादाम-पिस्ता
एक बाउल में मैदा और सूजी मिलाएं।
दूध डालकर स्मूद बैटर बनाएं।
अब सौंफ और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
बैटर को 20 मिनट ढककर रखें ताकि सूजी फूल जाए।
एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें।
एक-तार की चाशनी बनने तक पकाएं और केसर डालें।
कढ़ाही में घी गरम करें।
एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार का मालपुआ बनाएं।
मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
तले हुए मालपुआ को 1–2 मिनट चाशनी में डुबोएं।
मालपुआ को प्लेट में निकालकर ऊपर से ठंडी रबड़ी डालें।
- बैटर ज्यादा पतला न रखें
- मालपुआ मध्यम आंच पर तलें
- चाशनी एक तार की होनी चाहिए
- रबड़ी ठंडी होने पर ही डालें