Go Back

Kacche Aam Ka Khatta Achar Recipe in Hindi | खट्टा मसालेदार आम का अचार

कच्चे आम, राई-मेथी के पारंपरिक मसालों और तेल से बनने वाला यह Kacche Aam Ka Khatta Achar Recipe in Hindi स्वाद में तीखा, खट्टा और बेहद चटपटा होता है। यह Gujarati style आम का अचार खाने के साथ स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। सही मसाले, सही तेल और सही तरीके से बनाया जाए तो यह 1 साल तक खराब न होने वाला आम का अचार बन सकता है।
Prep Time20 minutes
Cook Time15 minutes
Total Time35 minutes
Course: Pickle, Side Dish
Cuisine: Gujarati, Indian
Keyword: Gujarati Mango Pickle,, Kacche Aam Ka Khatta Achar Recipe in Hindi,, Mango Pickle Recipe in Hindi, आम का खट्टा अचार,
Servings: 20 People
Calories: 145kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen

Ingredients

  • 500 ग्राम राजापुरी कच्चे आम
  • 40 ग्राम साबुत सरसों राई ना कुरिया
  • 80 ग्राम मेथी ना कुरिया
  • 1/2 कप कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप सामान्य लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हींग
  • 3 बड़े चम्मच +250 ग्राम सिंगतेल (मूंगफली का तेल)

Instructions

  • सबसे पहले कच्चे आम धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
  • आम को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक बड़े बाउल में राई, मेथी, लाल मिर्च, हल्दी, सौंफ और नमक मिलाएं।
  • अब आम के टुकड़ों में तैयार मसाला अच्छे से मिक्स करें।
  • पैन में तेल गरम करके हल्का ठंडा करें और हींग डालें।
  • यह तेल अचार में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें।
  • 2–3 दिन बाद अचार का स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है।

Notes

✔ हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें।
✔ तेल ऊपर तक रहे तो अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता।
✔ कम तेल वाला आम का अचार बनाते समय नमी बिल्कुल न रखें।
✔ बिना धूप का आम का अचार बनाने के लिए एयरटाइट जार जरूरी है।
✔ यह खट्टा मसालेदार आम का अचार पराठा, थेपला और दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।