Go Back

Hare Lahsun Ki Chutney Recipe (Gujarati Style) | हरे लहसुन की चटनी

हरे लहसुन, हरे धनिये, हरी मिर्च और मूंगफली से बनने वाली स्वादिष्ट गुजराती स्टाइल चटनी। यह चटपटी और खुशबूदार चटनी बाजरे की रोटी, थेपला, भाखरी और पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है।
Prep Time10 minutes
Total Time10 minutes
Course: chutney, Side Dish
Cuisine: Gujarati, Indian
Keyword: Green Garlic Chutney, Green Garlic Chutney Recipe, Gujarati Green Garlic Chutney, Gujarati Lahsun Chutney, Hare Lahsun Ki Chutney, Hare Lahsun Ki Chutney Recipe in Hindi, Leela Lasan Ni Chutney, Winter Special Chutney, गुजराती लहसुन की चटनी, हरे लहसुन की चटनी
Servings: 4 People
Calories: 60kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen

Ingredients

  • 1 कप हरा लहसुन बारीक कटा हुआ
  • ½ कप हरा धनिया
  • 3 –4 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 2 टेबलस्पून भुनी मूंगफली
  • ½ टीस्पून जीरा
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ टीस्पून चीनी वैकल्पिक
  • 1 टेबलस्पून तेल वैकल्पिक
  • आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी

Instructions

  • हरे लहसुन और धनिये को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • हरे लहसुन, धनिया, हरी मिर्च और अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • मिक्सर जार में सभी सामग्री, मूंगफली, जीरा और नमक डालें।
  • थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और हल्का दरदरा पीस लें।
  • अब नींबू का रस और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • स्वाद चेक करें और तैयार चटनी को कटोरी में निकाल लें।
  • बाजरे की रोटी, थेपला या भाखरी के साथ परोसें।

Notes

  • मेशा ताजा हरा लहसुन इस्तेमाल करें।
  • चटनी में एक साथ ज्यादा पानी न डालें।
  • भुनी हुई मूंगफली से अच्छा गाढ़ापन आता है।
  • तीखापन अपनी पसंद के अनुसार रखें।
  • साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें।
  • बेहतर स्वाद के लिए 2–3 दिनों के अंदर इस्तेमाल करें।

🌱 Benefits (संभावित फायदे)

  • हरा लहसुन कुछ विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है।
  • इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं।
  • हरा धनिया और हरा लहसुन संतुलित आहार में शामिल किए जा सकते हैं।
  • मूंगफली से कुछ प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलते हैं।