Go Back

होटल जैसी Peanut Chutney Recipe in Hindi | South Indian मूंगफली चटनी

Creamy, nutty और flavorful यह South Indian Peanut Chutney डोसा, इडली और वडा के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। यह बिना नारियल की आसान और झटपट बनने वाली chutney recipe है।
Prep Time10 minutes
Cook Time5 minutes
Total Time15 minutes
Course: chutney, Side Dish
Cuisine: Indian, South Indian
Keyword: Peanut Chutney Recipe in Hindi,, South Indian Peanut Chutney,, मूंगफली की चटनी
Servings: 4 People
Calories: 165kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen

Ingredients

🥜 चटनी के लिए

  • 1 कप भुनी मूंगफली
  • 2 लहसुन की कलियाँ
  • 1 –2 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच इमली
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार

🔥 तड़के के लिए

  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 8 –10 करी पत्ते
  • चुटकीभर हींग

Instructions

  • मिक्सर jar में मूंगफली, लहसुन, हरी मिर्च, इमली और नमक डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर smooth chutney पीस लें।
  • पैन में तेल गरम करें और राई फूटने दें।
  • अब उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालें।
  • यह गरम तड़का चटनी पर डालें और mix करें।
  • Peanut chutney को डोसा, इडली या वडा के साथ serve करें 😍

Notes

✔ मूंगफली अच्छी तरह roasted होनी चाहिए।
✔ ज्यादा पानी डालने से chutney watery हो सकती है।
✔ fresh तड़का South Indian flavor बढ़ाता है।
✔ यह chutney refrigerator में 2–3 दिन तक fresh रहती है।