बिना धूप का इंस्टेंट आम का अचार बनाने की विधि | Instant Mango Pickle Recipe in Hindi 😍
कच्चे आम से बनने वाला यह बिना धूप का इंस्टेंट आम का अचार स्वाद में बेहद चटपटा, मसालेदार और crunchy होता है 😍अगर आपको जल्दी बनने वाला Instant Mango Pickle Recipe पसंद है, तो यह recipe आपके लिए perfect है 💯इस अचार की सबसे खास बात यह है कि इसमें✔ धूप की जरूरत नहीं पड़ती✔ 10–15 मिनट में तैयार हो जाता है✔ लंबे समय तक स्वाद बना रहता है✔ मसाले आम के अंदर तक अच्छे से जाते हैं 🤤यह recipe खासतौर पर उन लोगों के लिए perfect है जो कम समय में homemade aam ka achar बनाना चाहते हैं |
Prep Time20 minutesmins
Cook Time10 minutesmins
Total Time30 minutesmins
Course: Instant Pickle, Pickle
Cuisine: Gujarati, Indian, Rajasthani
Keyword: Aam Ka Achar,, Instant Achar Recipe,, Instant Mango Pickle Recipe in Hindi,, Kacche Aam Ka Achar, Mango Pickle Without Sunlight,, बिना धूप का इंस्टेंट आम का अचार,
Servings: 20People
Calories: 132kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen
Ingredients
500ग्राम कच्चे आम
3बड़े चम्मच सरसों का तेल
2बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
1बड़ा चम्मच राई कुरीया
1छोटा चम्मच मेथी दाना
1छोटा चम्मच सौंफ
1चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
8–10 करी पत्तेoptional
2हरी मिर्चoptional
Instructions
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धोकर पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रखें कि आम में बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए।
अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें 😍
एक बड़े बाउल में कटे हुए आम डालें। अब उसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे से mix करें।
एक पैन में सरसों का तेल गरम करें। तेल हल्का धुआं छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल थोड़ा ठंडा होने दें।
अब इसमें राई कुरीया, मेथी दाना, सौंफ, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालें 🤤
इस मसाले को आम के टुकड़ों में डालें और अच्छी तरह mix करें।
अगर चाहें तो करी पत्ता और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं 😍
अचार को साफ और सूखे glass jar में भर दें।
2–3 घंटे बाद इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है ❤️
आपका स्वादिष्ट बिना धूप का इंस्टेंट आम का अचार तैयार है 😍🥭
Notes
✔ आम पूरी तरह सूखे होने चाहिए✔ गीले चम्मच का इस्तेमाल न करें✔ सरसों का तेल स्वाद बढ़ाता है✔ मसाले अच्छे से coat होने चाहिए✔ airtight jar में store करें✔ 1–2 दिन बाद स्वाद और भी बढ़िया लगता है ❤️