दही से छाछ कैसे बनाएं (Simple Chaas Recipe)
दही से छाछ कैसे बनाएं – यह एक आसान और refreshing summer drink है जो केवल दही और पानी से 2 मिनट में तैयार हो जाती है। यह पाचन के लिए फायदेमंद होती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है।
Prep Time2 minutes mins
Total Time2 minutes mins
Course: Drink,
Cuisine: Beverage
Keyword: chaas recipe in hindi, dahi se chaas kaise banaye, simple chaas recipe
Servings: 2
Calories: 60kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen
- 1 कप ताजा दही
- 2 कप ठंडा पानी
- स्वादानुसार नमक
Optional
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच काला नमक
- 1 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया
सबसे पहले एक बाउल में 1 कप ताजा दही लें।
अब इसमें 2 कप ठंडा पानी डालें।
मथनी या व्हिस्क की मदद से दही और पानी को अच्छी तरह फेंट लें।
अब इसमें नमक डालें और हल्का सा मिलाएं।
अगर चाहें तो भुना जीरा पाउडर और काला नमक डाल सकते हैं।
अब आपकी ठंडी और स्वादिष्ट छाछ तैयार है।
✔ छाछ बनाने के लिए हमेशा ताजा दही का इस्तेमाल करें।
✔ अगर दही ज्यादा खट्टा हो तो थोड़ा ज्यादा पानी डाल सकते हैं।
✔ भुना जीरा पाउडर डालने से छाछ का स्वाद और बेहतर हो जाता है।
✔ छाछ को हमेशा ठंडा करके ही परोसें।