तरबूज का जूस कैसे बनाएं (Tarbuj Juice Recipe in Hindi)
यह tarbuj ka juice kaise banaye रेसिपी एक ठंडा, ताज़गी भरा और हेल्दी ड्रिंक है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेट करने में मदद करता है। तरबूज (watermelon), जिसे कई जगहों पर कलिंगर भी कहा जाता है, से बना यह जूस बेहद आसान और स्वादिष्ट होता है।
Prep Time5 minutes mins
Total Time5 minutes mins
Course: Drink,
Cuisine: Indian
Keyword: healthy juice recipe, summer drinks india,, tarbuj juice recipe,, tarbuj ka juice kaise banaye, watermelon juice recipe in hindi
Servings: 4 People
Calories: 50kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen
🥣 मुख्य सामग्री
- 3 कप तरबूज बीज निकालकर कटे हुए टुकड़े
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 –2 छोटा चम्मच चीनी optional
- चुटकी भर काला नमक
- ½ कप ठंडा पानी
🌿 Optional सामग्री
- 5 –6 पुदीना पत्ते
- 4 –5 बर्फ के टुकड़े
तरबूज तैयार करें
सबसे पहले तरबूज को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें।मिक्सर में डालें
कटे हुए तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालें।स्वाद मिलाएं
अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और चीनी डालें।ब्लेंड करें
मिक्सर को 1–2 मिनट तक चलाएं जब तक जूस पूरी तरह स्मूद न हो जाए।छानें (Optional)
अगर आप बिना फाइबर वाला smooth जूस चाहते हैं तो इसे छलनी से छान लें।ठंडा करें
अब इसमें बर्फ डालें या 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।सर्व करें
गिलास में डालें और ऊपर से पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
✔ हमेशा मीठा और पका हुआ तरबूज लें
✔ ज्यादा पानी डालने से स्वाद कम हो सकता है
✔ जूस को तुरंत पीना बेहतर होता है
✔ पुदीना डालने से taste और refreshing बनता है
✔ बिना चीनी के भी जूस स्वादिष्ट बनता है