Go Back

कुरकुरी Besan Wali Bhindi Fry Recipe

कुरकुरी Besan Wali Bhindi Fry Recipe एक आसान और स्वादिष्ट भारतीय सब्ज़ी है, जिसमें भिंडी को बेसन और मसालों के साथ तलकर कुरकुरा बनाया जाता है।
Prep Time10 minutes
Cook Time15 minutes
Total Time25 minutes
Course: Main Course / Sabzi
Cuisine: Indian
Keyword: besan wali bhindi, bhindi fry recipe in hindi, bhindi fry recipe,, kurkuri bhindi recipe
Servings: 2
Calories: 180kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen

Ingredients

मुख्य सामग्री

  • 250 ग्राम भिंडी Okra – लंबी पतली कटी
  • 1 टेबलस्पून बेसन
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

भिंडी तलने के लिए

  • 2 –3 टेबलस्पून तेल

मसाले के लिए

  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 छोटा प्याज़ – पतले स्लाइस
  • नमक – स्वादानुसार
  • छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला

Instructions

  • Step 1 – भिंडी तैयार करें
    भिंडी को अच्छी तरह धोकर किचन नैपकिन से पूरी तरह सुखा लें। अब भिंडी के सिरे काटकर लंबी पतली स्लाइस में काट लें।
  • Step 2 – बेसन coating करें
    कटी हुई भिंडी में बेसन और हल्दी डालें। हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि हर टुकड़े पर हल्की coating हो जाए।
  • Step 3 – भिंडी तलें
    कढ़ाही में तेल गरम करें और भिंडी को single layer में डालकर मीडियम आंच पर कुरकुरी होने तक तलें। तली हुई भिंडी प्लेट में निकाल लें।
  • Step 4 – प्याज़ और मसाले भूनें
    उसी पैन में तेल डालें और प्याज़ को हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला डालकर 1 मिनट पकाएँ।
  • Step 5 – भिंडी मिलाएँ
    अब तली हुई भिंडी डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें। 2–3 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें।

Notes

  • भिंडी तलने से पहले पूरी तरह सूखी होनी चाहिए, नहीं तो वह चिपचिपी हो जाएगी।
  • भिंडी को single layer में तलें, इससे वह ज्यादा कुरकुरी बनती है।
  • बेसन ज्यादा न डालें, वरना coating मोटी हो जाएगी।
  • मीडियम आंच पर तलने से भिंडी अच्छी तरह crispy बनती है।