आम पन्ना कैसे बनाएं (Easy Aam Panna Recipe in Hindi)
गर्मियों में ठंडक पाने के लिए यह aam panna recipe in hindi एकदम परफेक्ट है। कच्चे आम, पुदीना और मसालों से बना यह हेल्दी और refreshing ड्रिंक शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाता है।
Prep Time5 minutes mins
Cook Time10 minutes mins
Total Time13 minutes mins
Course: Drink,
Cuisine: Indian
Keyword: aam panna benefits in hindi, aam panna kaise banaye,, kacche aam ka panna recipe, summer drink aam panna
Servings: 4
Calories: 70kcal
Author: Mitali Delicious Kitchen
मुख्य सामग्री
- 2 मध्यम आकार के कच्चे आम
- ½ कप चीनी स्वादानुसार
- 3 कप ठंडा पानी
- ½ छोटा चम्मच नमक
Optional सामग्री स्वाद बढ़ाने के लिए
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- ½ छोटा चम्मच काला नमक
- 10 –12 पुदीना पत्ते
- ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आम उबालेंकच्चे आम को धोकर प्रेशर कुकर में 2–3 सीटी तक उबाल लें जब तक वह नरम न हो जाएं। गूदा निकालेंठंडा होने पर छिलका हटाएं और बीज अलग करके गूदा निकाल लें। पेस्ट बनाएंआम के गूदे को मिक्सर में डालें, उसमें चीनी और पुदीना डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। मसाले मिलाएंअब इसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पानी मिलाएंअब 3 कप ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। सर्व करेंगिलास में डालें, ऊपर से बर्फ और पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
✔ हमेशा खट्टे कच्चे आम का ही इस्तेमाल करें
✔ आम ज्यादा न उबालें वरना स्वाद फीका हो जाएगा
✔ चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा करें
✔ ठंडा पानी डालने से taste और refreshing बनता है
✔ आप इसे पहले से बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं