ब्रेड पकोड़ा बेहद ही एक लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है | जिसे बनाने के लिए ब्रेड में आलू का चटपटा स्टफिंग भरा जाता है और बेसन के घोल में डुबोकर तेल में कुरकुरा होने तक तला जाता है |
वेज ग्रिल्ड सैंडविच बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज स्ट्रीट फ़ूड है। ग्रिल्ड सैंडविच सबसे ज्यादा अमेरिका में प्रसिद्ध है लेकिन अब यह भारत के हर घर में बनता है। ग्रिल्ड सैंडविच का लाजवाब स्वाद ही इसके प्रसिद्ध होने का कारण है।
रतालू कंद पूरी गुजरात के सूरत शहर की बेहद ही फेमस स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी है | यह एक स्वादिष्ट पकौड़ा रेसिपी है | जिसे बनाने के लिए रतालू (Purple Yam) की पतली स्लाइस को बेसन के घोल में डुबोकर ऊपर कालीमिर्च और साबुत धनिया छिड़कर तेल में तलकर बनाया जाता है |
आलू पोहा रेसिपी एक बेहद ही आम भारतीय रेसिपी है | जिसे भारत में कई तरहों से बनाई जाती है। यह आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी आम तौर पर उत्तर कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना में परोसी जाती है।
दही पापड़ी चाट उत्तर भारत की फेमस स्ट्रीट फूड चाट डिश में से एक है | यह चाट का स्वाद खाने में खट्टा, मीठा, तीखा और पापड़ी का कुरकुरा स्वाद बेहद ही लजीज और स्वादिष्ट लगता है |
लोचो गुजरात में बननेवाला एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है | सुरती लोचा का प्रारम्भ गुजरात के सुरत शहर में हुआ था इसलिए उसका नाम सुरती लोचो है | इसको आप सुबह के नाश्ते में खा सकते है |
सांबर वड़ा रेसिपी (Sambar Vada Recipe in Hindi) दक्षिण भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है | जिसे हरे नारियल की चटनी या वेजिटेबल सांभर के साथ सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है |
सेव उसल गुजरात के बड़ौदा शहर का बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड हैं, जो स्वाद में तीखा और चटपटा होता हैं | वैसे तो यह सुबह के नाश्ते के रूप में खाने हेतु उपयुक्त है पर यह खाया दिन भर ही जाता है।
इडली सांभर रेसिपी दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन है | जो भारत में हर जगह बनाये जाने वाला स्वास्थ्य वर्धक नाश्ता है | इडली को उड़द की दाल और चावल के घोल को खमीर आने (फरमेन्ट) के बाद भाप में पका कर बनायीं जाती है और सांबर तुर दाल (अरहर दाल) और मिश्रित सब्जियों से बनाया जानेवाला मसालेदार व्यंजन है |
सुरती आलू पूरी गुजरात के सूरत शहर की बेहद ही लोकप्रिय स्ट्रीटफ़ूड है | जिसका आविष्कार सूरत के रांदेर इलाके में हुआ था, इसलिए उसे रांदेरी आलू पूरी भी कहा जाता है |
पानी पूरी की रेसिपी भारत की बेहद ही लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी है | जिसे हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करते है | उसका खट्टा, तीखा और चटपटा स्वाद सभी को बेहद ही पसंद आता है | पानी पूरी को गोल गप्पे, पकोड़ी और पुचके के नाम से भी जाना जाता है |
चटपटी और बेहद ही स्वादिष्ट रगड़ा पेटिस एक ऐसी चाट है, जिसे शायद ही किसी न चखी हो | आलू की पेटिस के ऊपर रगड़ा, हरी चटनी, मीठी चटनी, प्याज, टमाटर, कच्चा आम और सेव से गार्निश करके परोसा जाता है |