– मैदा – 1½ कप – सूजी – 3 बड़े चम्मच – घी या तेल – 3 बड़े चम्मच – जीरा – 1 छोटा चम्मच – काली मिर्च – 1 बड़ा चम्मच – नमक और पानी ज़रूरत के अनुसार
मैदा, सूजी, जीरा और नमक मिलाएं। घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मसलें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथें। ढककर 10–15 मिनट आराम दें।
छोटी लोइयां बनाकर 3–4 इंच की पतली, चपटी पूरियां बेलें। ऊपर काली मिर्च हल्के से दबाएं।
हर पुरी में कांटे से 4–5 छेद करें। इससे पुरी फूलने से बचेगी और अच्छी कुरकुरी बनेगी।
गरम तेल में पूरियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। बीच-बीच में पलटें।
पूरियों को पूरी तरह ठंडा करें। फिर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
चाय के साथ परोसें या दिवाली फराळ में शामिल करें।
पूरी रेसिपी पढ़ें और ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपीज के लिए Mitali Delicious Kitchen से जुड़ें।