खिले-खिले आलू पोहा

😋 सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट आलू पोहा! आसान रेसिपी, मिनटों में तैयार।

पोहा तैयार करें

सबसे पहले पोहे को हल्के पानी से धो लें। 2 मिनट के लिए रख दें, ताकि पोहा नरम हो जाए।

सामग्री तैयार रखें

उबले आलू, हरी मिर्च, करी पत्ता, मूंगफली और हरा धनिया तैयार रखें। प्याज डालना चाहें तो डाल सकती हैं।

तड़का लगाएं

कड़ाही में तेल गरम करें। राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर खुशबूदार तड़का तैयार करें।

मूंगफली, आलू और पोहा मिलाएं:

मूंगफली भूनें, आलू में हल्दी-नमक मिलाएं और फिर पोहा डालकर हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें।

स्वाद और खुशबू बढ़ाएं

स्वादानुसार चीनी डालना चाहें तो डालें। आखिर में हरा धनिया मिलाएं। नींबू चाहें तो परोसते समय डालें।

गरमा-गरम आलू पोहा तैयार!

हल्का, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता। चाय के साथ इसका मज़ा दोगुना हो जाता है!

और रेसिपी देखें